back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rhea Chakraborty Birthday: 27 दिन जेल में रहने से बर्बाद हुआ था करियर, इस तरह बनाया 40 करोड़ का बिजनेस

रिया चक्रवर्ती एक पॉपुलर नेम है जो अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं। आज जन्मदिन मना रही एक्ट्रेस के बारे में जानेगें कुछ अनसुने किस्सों के बारे में ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड का एक पॉपुलर नेम है, जो अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं है। रिया के बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी नर्क हो गई थी। बिना किसी कसूर के रिया को उनके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन रिया ने हिम्मत नहीं हारी और अपने हक के लड़ाई लड़ी। अब रिया को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानेगें रिया के जीवन के बारे में। 

रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट

बता दे, बीते दिनों सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी है। बिना किसी कसूर से रिया को उनके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन रिया ने हिम्मत नहीं हारी और अपने हक के लड़ाई लड़ी। इतना ही नहीं इस मामले के बाद रिया ने न केवल अपनी जिंदगी सुधारी बल्कि अपने भाई के साथ मिलकर 40 करोड़ी कंपनी भी खड़ी कर दी। बीते दिनों एक इंटरव्यू मेंरिया ने भाई शोविक के साथ अपने ब्रांड के निर्माण के बारे में बात करते हुए बताया आइए जानते है क्या कहा। 

फिल्मी करियर

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिल्मी करियर से ज्यादा अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के मौत होने पर चर्चा में बनी रही । जहां उन्होंने जलेबी, सोनाली केबल और मेरे डैड की मारूती जैसी कई फिल्में की तो सुशांत के निधन के बाद रिया पर कई आरोप लगे थे। जिसके बाद ड्रग्स केस में अपने भाई के साथ 27 दिन जेल में काटे। हालांकि, रिया पर आरोप साबित नहीं हुए और वो बरी हो गई। और तमाम मुश्‍किलों के बाद उन्होनें अपने भाई के साथ खुद का बिजनेस चला रही है। रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने अपने मुश्किल भरे दिनों के बारे में बात की। जहां इन विवादों के चलते उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। मेरा और मेरे भाई का उस मुश्किल दौर के बाद पूरा करियर तबाह खत्म हो गया था। मेरा और मेरे भाई का उस मुश्किल दौर के बाद करियर खत्म हो गया था, मुझे एक्टिंग का काम मिलना बंद हो गया था। मेरे भाई का भी करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया कोऑपरेट में उसके लिए काम मिलना मुश्किल हो गया था। कोई भी कंपनी ऐसे शख्स को हायर नही करना चाहता जो मीडिया में चर्चा का विषय रहा हो। हालांकि, रिया और शौविक ने हार नहीं मानी। उन्होनें मेहनत की और क्लोदिंग ब्रांड खोला। 

रिया चक्रवर्ती भाई शौविक के साथ मिलकर चैप्टर 2 नाम का स्ट्रीटवियर ब्रांड चलाती है। जिसमें इस बिजनेस की वैल्यू 38 से 40 करोड़ रुपए है। जिसे कुछ समय पहले ही रिया ने स्टोर लॉन्च किया था। इस स्टोर लॉन्च में कई सितारे पहुंचे थे। जो सोशल मीडिआ पर काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा रिया एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर भी रही है। अब रिया अपनी जिंदगी को पटरी पर ला रही हैं। मुंबई में उनका नया लॉन्च किया गया फ्लैगशिप स्टोर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है, जहां 1,190 रुपये से लेकर 4,190 रुपये तक के कपड़े उपलब्ध हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵