नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अगले वीकेंड ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में बतौर गेस्ट पहुंचेगी। इस सीजन में खूब हंसी-मजाक के बीच कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बखूबी नकल की, तो रेखा से भी रहा नहीं गया। उन्होंने भी इस तरह से अपना रिएक्शन दिया। इस शो का टीजर खूब पसंद किया जा रहा है।
शनिवार को नेटफ्लिक्स ने गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ एपिसोड के आखिर में टीजर शेयर किया, इसमें रेखा और कपिल शो में अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर चर्चा की। कपिल ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा लेने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि ‘हम बच्चन साहब के साथ केबीसी खेल रहे थे और मेरी मां आगे की लाइन में बैठी थीं। उन्होंने मेरी मां से पूछा- देवी जी, क्या खाकर के पैदा किया है?’ इससे पहले कि कपिल कुछ कहते, रेखा ने तपाक से कहा, ‘दाल-रोटी…।’ इस पर कपिल बताते हैं कि ये उनकी मां का भी जवाब था।
इसके बाद रेखा ने फिर चिढ़ाते हुए कहा, ‘मुझसे पूछिए ना, एक एक डायलॉग याद है।’ रेखा की इन बातों से साफ जाहिर होता है कि अभिनेत्री केबीसी नियमित रूप से देखती हैं। वीडियो के दूसरे हिस्सों में रेखा को कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के एक साथ किए गए एक्ट पर हंसते हुए देखा गया।
शो में रेखा का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल
अभिनेत्री रेखा पहली बार नेटफ्लिक्स के शो में नजर आने वाली हैं। उनके सामने कीकू शारदा ने उमराव जान बनकर महफिल में चार जांच लगाए तो वहीं कृष्णा अभिषेक ने शाहरुख बनकर खूब हंसाया। रेखा का हंस-हंसकर ऐसा हाल हुआ कि वे सोफे से ही नीचे बैठ गईं।
बीते वीकेंड पर गोविंदा आएं थे नजर
वहीं गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे अभिनीत एपिसोड भी रिलीज हुआ। यह एपिसोड कृष्णा के लिए भी भावुक कर देने वाला था, क्योंकि गोविंदा ने सात साल तक चली दुश्मनी के बाद सार्वजनिक रूप से अपनी खटास को भुलाकर उन्हें गले लगाते हुए कहा कि दो साल बाद मिले हैं, आज नहीं छोडूंगा।




