back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ravi Kishan Birthday: रंगमंच की दुनिया से लेकर राजनीति में भी फेमस रहे रवि किशन, आसान नहीं रहा सफर

एक्टर रवि किशन रंगमंच की दुनिया से लेकर अपना राजनीतिक सफर पूरा कर चुके हैं। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक एक जाना माना नाम है। इसके अलावा एक्टर ने राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया है। इस समय रवि किशन गोरखपुर सीट से वर्तमान बीजेपी सांसद हैं। हालांकि, रवि किशन के लिए मनोरंजन की दुनिया से लेकर राजनीति तक का सफर आसान नहीं रहा है। रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से मिली। 

गरीब परिवार में जन्मे रवि किशन

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1979 में जौनपुर जिले के केराकट तहसील में हुआ था। एक्टर का जीवन गरीबी में बीता है उनके पिताजी पुजारी थे। पिता उन्हें अपनी तरह ही पढ़ा-लिखा कर पुजारी बनाना चाहते थे, लेकिन एक्टर को यह मंजूर नहीं था। रवि किशन ने मुंबई और एक्टिंग को लेकर बड़े-बड़े सपने देखे थे। अपने सपनों को समेटे हुए रवि किशन मुंबई चले आए। 

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है रवि किशन

कई सालों तक रवि किशन एक अच्छे किरदार के लिए मुंबई की सड़कों पर भटकते रहे। एक्टर के सामने आर्थिक तंगी आई, लेकिन उन्होंने इसका डटकर सामना किया। रवि किशन की मेहनत रंग लाई और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिला। इसके बाद उन्हें हिंदी और साउथ फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। इस तरह से वह देखते ही देखते भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए।

कई फिल्मों में नजर आए रवि किशन

रवि किशन को सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ में भी देखा गया है। इस फिल्म में जितना राधे के किरदार को पसंद किया गया उससे कहीं ज्यादा रामेश्वर यानी रवि किशन के किरदार को भी खूब पसंद किया गया। इसके अलावा ‘हेरा फेरी’, ‘पीतांबर’, ‘वेल डन अब्ब’, ‘बुलेट राजा’ इन सभी फिल्मों में उन्होंने किरदार को छोटा ना समझ कर एक्टिंग को बड़ा समझा। खास बात यह रही की इन सभी फिल्मों में रवि किशन के किरदार को खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ भी लोगों को बहुत पसंद आई।

रवि किशन का राजनीतिक सफर

लंबे समय तक फिल्मी दुनिया में रहने के बाद रवि किशन ने राजनीति का रुख किया। साल 2013 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। रवि किशन ने जौनपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई। राजनीति की समझ के लिए उन्होंने दोबारा साल 2017 में बीजेपी का हाथ थामा। इसके बाद भाजपा ने एक्टर को 2019 में गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा। इस बार रवि किशन को जीत हासिल हुई और वह संसद में पहुंच गए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵