नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar The Revenge) ने सिनेमाघर में दस्तक दे दिया है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक फिल्म को देखने के लिए उत्साहित होते दिख रहे हैं और जिन्होंने देख ली है वह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि, फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से तगड़ा पैसा कमाया और थिएटर के अंदर और बाहर दर्शकों की दीवानगी भी देखने लायक है। अब 18 मार्च के पेड प्रिव्यूज के बाद ये फिल्म आज 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे।
18 मार्च को रखा गया पेड प्रिव्यूज
‘धुरंधर 2’ फिल्म की 18 मार्च को बाकी सितारों के लिए स्क्रीनिंग और पब्लिक के लिए कुछ पेड प्रिव्यूज रखे गए। जहां कहीं सितारों ने फिल्म देखी और फिल्म को काफी अच्छा एक मास्टर पीस बताया। वहीं पेड प्रिव्यूज देखने के बाद पब्लिक के रिव्यूज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। वहीं आज 19 मार्च को अब फिल्म पूरी तरह से वर्ल्ड वाइड रिलीज हो चुकी है जिसके बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया रिव्यू
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लोग पसंद कर रहे हैं और काफी सारे रिव्यू दे रहे हैं तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।एक यूजर ने लिखा- ‘धुरंधर 2 भले भी स्लोली स्टार्स हुई है। लेकिन, फिल्म की ग्रिप अच्छी है।फाइनल ट्विस्ट बेहतरीन है।ऐसा लग ही नहीं रहा कि कोई एक्टिंग कर रहा है।’
दूसरे ने कई वीडियो शेयर किया है और लिखा,इस बार एक्स्ट्रा वॉयलेंस के साथ मैडनेस है। रणवीर सिंह तो सबसे धमाकेदार हैं।एक्शन नंबर 1 है. आदित्य धर की ये क्लासिक फिल्म है।अर्जुन राम पाल ने अच्छा काम किया है लेकिन राकेश बेदी उन पर हावी हो गए हैं।म्यूजिक भी बेहतरीन है।
तीसरे यूजर ने इस फिल्म को एक्टिंग और डायरेक्शन के अकॉर्डिंग रेटिंग दी है। और इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ भी करते हुए यूजर ने लिखा- ‘पहला पार्ट- टोटल डॉमिनेशन।रणवीर सिंह एंट्री- प्योर फायर। आदित्य धर इन बेस्ट मूड और इंटरवेल तो goosebumps देगा।चौथे यूज़र ने पहला और दूसरा दोनों पार्ट को डिटेल में बताया है, लिखा,बिना स्पॉइलर के रिव्यू दे रहा हूं- ‘धुरंधर पार्ट 2 जैसा कि उम्मीद थी ये शानदार मूवी है. पहले पार्ट के बाद दूसरा पार्ट इससे भी ज्यादा धमाकेदार है।
आपको बता दें कि, फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इस तरह के कई सारे रिव्यू सामने आ रहे हैं जिसमें यह देखा जा रहा है कि लोग फिल्म को काफी अच्छा बता रहे हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म क्या कमाल दिखाती है और बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा कैसा रहता है क्या यह अपने पहले पार्ट को पछाड़ पाती है या नहीं।




