नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘रामायण’ अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में फैंस भी रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए एक्साइटिड है। सबसे खास यह है कि इसके लिए 12 तरीके के भव्यसेट तैयार किए जा रहे हैं। इस तरह से फिल्म में यह देखना एक्साइटमेंट भरा होगा कि रामनगरी और मिथिला कितनी सुंदर दिखने वाली है। फिल्म के सेट का काम चल रहा है और इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म के लिए बना रहे हैं 12 बड़े सेट्स
अयोध्या और मिथिला जैसी भव्य नगरी को देखने के लिए मुंबई में ही खूबसूरत 12 सेट तैयार किया जा रहा हैं। इन सभी सेट्स को 3D फॉर्मेट में बनाया जा रहा है जो 15 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। इस तरह से यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई में अयोध्या नगरी कैसी लगती है।
दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू
मुंबई में जब सेट बनकर तैयार हो जाएंगे तो रणबीर कपूर दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि, सबसे पहले रणबीर कपूर का श्री राम का किरदार और साई पल्लवी का माता सीता का किरदार पहले लीक हो चुका है। वायरल हुई फोटोस को देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है।
फिल्म में दिखेंगे ये चेहरे
रामायण को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस लारा दत्ता फिल्म में कैकई का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




