back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rakhi Sawant Birthday: राखी सावंत ने देखे हैं गरीबी के दिन, फिर इस तरह पलटी किस्मत

आज राखी सावंत अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी गरीबी से ऊंचाइयों तक के सफर के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 में मुंबई में हुआ था। मनोरंजन की दुनिया में Rakhi Sawant एक अलग ही पहचान रखती हैं, जो उन्हें एक बड़े संघर्ष के बाद मिली है। अपने बेबाक अंदाज और अपनी मर्जी चलने वाली राखी सावंत की जिंदगी बेहद स्ट्रगल भरी रही है। उन्होंने संघर्ष के दिनों में वेटरन तक का काम किया हुआ था।

बचपन में देखी है गरीबी

राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। राखी की मां ने कॉन्सटेबल आनंद सावंत से दूसरी शादी की थी। इसके बाद रखी अपने दूसरे पिता का सरनेम लगाने लगीं। राखी सावंत अपनी गरीबी को लेकर कई बार बातचीत कर चुकी हैं। राखी 10 साल की उम्र से ही गरीबी देख चुकी है इसके बाद उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया था।

मनोरंजन की दुनिया आने की थी चाहत

राखी सावंत मनोरंजन की दुनिया में आना चाहती थी इसलिए उन्होंने सिनेमा जगत में आने के लिए अपनी चप्पल घिस डाली। Rakhi Sawant Career को साल 1997 में फिल्म ‘अग्निचक्र’ में काम मिला। इसके बाद उन्होंने ‘जोरू का गुलाम’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में भी काम किया। इसके अलावा राखी सावंत डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी नजर आईं।

राखी सावंत को इस शो से मिली पोपुलैरिटी 

राखी सावंत ने साल 2002 में ‘मोहब्बत है मिर्ची’ के जरिए अपनी डांस परफॉर्मेंस दिखाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। इस गाने के कंपोजर हिमेश रेशमिया रहे थे और यह सुपरहिट भी हुआ था। इस तरह से राखी सावंत को फिल्मों में रोल मिलने लगे थे। इसके बाद राखी सावंत म्यूजिक वीडियो ‘परदेसिया’ में भी नजर आई थी जो हिट रहा था। बता दें कि, राखी सावंत बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं।

वेटर का काम भी कर चुकी हैं

10 साल की उम्र में राखी सावंत ने अंबानी और टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व करने का काम किया था। राखी सावंत के पेरेंट्स मनोरंजन की दुनिया में आने को लेकर उनके खिलाफ थे। हालांकि, राखी सबके खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से यह काम करना चाहती थीं।

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ 

राखी सावंत की लव लाइफ में कई बार प्यार की एंट्री हो चुकी है लेकिन रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। इसके बाद राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी कर ली थी। हालांकि, आदिल के साथ भी रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। दोनों की शादी टूटने की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...