नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के करीबी और फैंस परेशान हो रहे हैं। एक्टर को तेज पेट दर्द होने की शिकायत थी। हालांकि, एक्टर की पत्नी लता ने Health Update दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि अभी सब कुछ ठीक है।
एक्टर ने कराया था किडनी ट्रांसप्लांट
रजनीकांत ने एक दशक पहले सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। वहीं, इस बार एक्टर को पेट में तेज दर्द होने की वजह से चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इस तरह अचानक एक्टर की तबीयत खराब होने की वजह से फैंस भी बेहद परेशान है एक्टर के स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस वक्त एक्टर की तमियत में सुधार है वह डॉक्टर की निगरानी में हैं।
साउथ और बॉलीवुड में मिला खूब प्यार
बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक मेगास्टार रजनीकांत छाए हुए हैं। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। फिल्मों में Rajinikanth की एक्टिंग डायलॉग और उनके स्टाइल ने उन्हें मेगास्टार बनाया है। साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक्टर को लोगों का खूब प्यार मिलता है। एक्टर की सभी फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती है।
रजनीकांत का वर्क फ्रंट
रजनीकांत आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। फिलहाल, एक्टर दो बड़ी फिल्में कर रहे हैं जिसमें से पहली फिल्म ‘वेट्टैयान’ है जिसे डायरेक्टर ज्ञानवेल राजा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर की दूसरी बड़ी फिल्म ‘कुली’ है जिसे फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। इन फिल्मों की शूटिंग पूरी करके रजनीकांत हाल ही में चेन्नई वापस लौटे थे। अब एक्टर इन फिल्मों के प्रमोशन में नजर आएंगे।




