नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने फैंस के लिए इंडिया में घूम-घूमकर लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हो वीडियों में सिंगर की बात सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस वायरल वीडियो में दिलजीत को अब इंडिया में परफॉर्म न करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक इंडिया में कॉन्सर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं सुधरता, तब तक वे भारत में कोई कॉन्सर्ट नहीं करेंगे।
कई बार लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं
पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत भारत के अलग-अलग शहरों में पहुंचकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनके लाइव इवेंट में फैंस की भारी भीड़ देखने को भी मिलती है। हाल ही में तेलंगाना सरकार से दिलजीत को लीगल नोटिस भेजा था । दूसरे तमाम विवादों के बीच दिलजीत ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल उनके शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। ऐसे में कई बार लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं।
वेन्यू और मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
वायरल वीडियो में सिंगर प्रशासन पर उंगली उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक शो के दौरान दिलजीत कह रहे हैं कि हमें परेशान करने की बजाय वेन्यू और मैनेजमेंट तय करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर उचित व्यवस्था नहीं करता, तब तक मैं भारत में कोई शो नहीं करूंगा।
चंडीगढ़ में दिलजीत के कॉन्सर्ट पर थी ये पाबंदी
14 दिसंबर को चंडीगढ़ में दिलजीत का एक कॉन्सर्ट आयोजित होना था। इस कॉन्सर्ट के होने से पहले ही उनके प्रोग्राम के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसमें तेलंगाना के बाद चंडीगढ़ में भी नशे को बढ़ावा देने वाले गानों को न गाने की बात कही थी। कॉन्सर्ट से जुड़े नियमों में लिखा था कि सिंगर अपने इवेंट के दौरान पटियाला पेग, पंज तारा ठेके और केस जैसे गानों को नहीं गा पाएंगे।
बीच में स्टेज लगाने की कही बात
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि, ‘मैं आगे से कॉन्सर्ट स्थल के बीचों बीच स्टेज लगाने की कोशिश करूंगा, ताकि भीड़ उसके चारों रहे और कॉन्सर्ट का अनुभव बेहतर हो सके। जब तक यहां की स्थिति में सुधार नहीं होता, मैं यहां शो नहीं करूंगा। हमें परेशान करने के बजाय इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार की जरूरत है।’





