नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिग्गज प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन हो गया। रेपोस्टर्स के अनुसार पता चल कि वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में थे। और कल शामने आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। और उन्होंने अपनी फिल्म से ही रानी मुखर्जी को लॉन्च किया था।
कोकिलाबेन में थे भर्ती
सलीम अख्तर ने 8 अप्रेल की शाम को आखिरी सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री को भारी क्षति पहुंची है। वह भी कोकिलाबेन सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला की वो कई दिनों से बीमार थे और धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। और मंगलवार शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।वहीं केआरके ने भी पोस्ट शेयर करके लिखा, कि दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन हो गया है।
इन बड़ी एक्ट्रेस को किए थे लॉन्च
दिग्गज प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने 1997 में रानी मुखर्जी को फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से लॉन्च किया था। इसके बाद 2005 में उन्होंने ही ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से तमन्ना भाटिया को भी लॉन्च किया। सलीम अख्तर ने अपने करियर में जो भी फिल्में बनाई वो काफी हिट हुई और लोग आज भी उन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। फिल्मों की इस लिस्ट में ‘बादल’ ‘फूल और अंगार’ ‘बाजी’, चोरों की बारात शामिल है। प्रोड्यूसर ने 1980 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।
इतने बजे होगी अंतिम विदाई
सलीम अख्तर की अंतिम विदाई आज 9 अप्रैल को दी जाएगी। दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद उन्हें इरला मस्जिद के पास मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। वहीं उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदी फिल्म जगत से तमाम लोग पहुंचेंगे।





