back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को बताया अपना ऑस्कर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस के लिए बहुत ही खास बात भी लिखी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट में अपने पति निक जोनस को अपना ऑस्कर बताते हुए लिखा-‘मेरा खुद का ऑस्कर। यह तो आप के साथ इस पल का हिस्सा है निक जोनस, मैं तुमसे प्यार करती हूं। आपके साथ नॉमिनेशन अनाउंस करना बहुत प्यारा था । 25 अप्रैल को ऑस्कर देखें। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तीन तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रियंका और निक ऑस्कर ट्रॉफी की एक बड़ी इंस्टॉलेशन के साथ खड़ी दिखाई दे रही थीं, जिसमें दोनों इस ट्रॉफी को चुराने का नाटक करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की लिस्ट जारी की गई। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ऑस्कर के आधिकारिक यू-ट्यूब पेज पर सोमवार को लंदन से सीधे प्रसारण में नामांकनों की घोषणा की। जिसमें प्रियंका और राजकुमार राव की ‘द व्हाइट टाइगर’ को अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके लेखक-निर्देशक रमीन बहरानी को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका ने इसकी ख़ुशी मनाते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बधाई रमीन और टीम। ख़ुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए ख़ास रहा। सब पर गर्व है। बता दें, इस केटेगरी में ऑस्कर जीतने के लिए ‘द व्हाइट टाइगर’ को बोराट सब्सिक्वेंट मूवीफ़िल्म, द फादर, नोमैडलैंड और वन नाइट इन मायामी से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने से फिल्म की टीम के साथ -साथ पूरा देश उत्साहित और गौरवान्वित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...