नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता की केमिस्ट्री को सीरियल ‘उड़ारियां’ में बहुत पसंद किया गया। दोनों का रिश्ता ‘बिग बॉस’ के घर में और भी ज्यादा मजबूत हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका और अंकित ने अपनी शादी के प्लांस के बारे में बताया है। कपल की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थी, लेकिन दोनों ने खुद को दोस्त बताया। अब कपल अपनी शादी के बारे में खुलकर बातचीत कर रहे हैं।
प्रियंका और अंकित ने किया खुलासा
प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह अपनी शादी को लेकर क्या-क्या प्लानिंग कर चुके हैं। प्रियंका ने बीच वेडिंग के सपने के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह घर पर भी शादी कर सकती हैं। शादी को लेकर अंकित गुप्ता ने कहा, ‘मैं बस साथ रहना चाहता हूं और चुपचाप कोर्ट मैरिज भी कर सकता हूं।’
मदरहुड पर प्रियंका के विचार
जब शादी के बाद बात बच्चों तक आई तो प्रियंका ने कहा, ‘मैं एक बेहतर माँ बनूंगी जो अपने बच्चों का ख्याल रखेगी। मैं अपने बच्चों के साथ बहुत मजेदार रहूंगी, लेकिन मैं थोड़ा सख्त भी रहूंगी।’ इसके अलावा प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में अंकित गुप्ता को लेकर कहा कि शायद यह बेहतर पिता बनेंगे।
बच्चों को लेकर कोई बातचीत
प्रियंका चाहर ने कहा कि अगर बेटी होती है तो अंकित उनका ज्यादा ख्याल रखेगा। प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप की अफवाह सच साबित होती नजर आई है। कपल ने शादी के बाद अपने भविष्य की बेहतरीन प्लानिंग भी की है।
कैसा है दोनों का बॉन्ड
प्रियंका चाहर ने अंकित गुप्ता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, दूर से देखने में आपको क्या लगता है ? हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। सबसे खास बात तो यह है कि जब मुंबई में आपकी फैमिली नहीं है और आपके पास ऐसा शख्स है जो आपका ख्याल रखता है। जिसे मैं एक कॉल कर सकती हूं और वह यहां मौजूद होगा। हमारे बीच में एक बहुत अच्छा बॉन्ड है जो मैं चाहती हूं हमेशा बरकरार रहे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




