back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रीति जिंटा को पसंद हैं बर्प क्लॉथ्स, डायपर्स और बेबीज

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा गुडइनफ इन दिनों अपने नवजात बच्चों जिया और जय की मां बनने का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों में से एक को पकड़े हुए एक तस्वीर भी साझा की। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने बच्चे को पकड़े हुए और कैमरे की ओर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। बच्चे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। प्रीति के कंधे पर बर्प का कपड़ा भी था। प्रीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, बर्प क्लॉथ्स, डायपर्स और बेबीज, मुझे यह सब पसंद आ रहा है। पिछले महीने प्रीति ने घोषणा की थी कि वह और उनके पति जीन गुडइनफ जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। जीन के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर बताया था कि अभिनेत्री सरोगेसी से मां बनी है। अभिनेत्री वर्तमान में पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में रहती है, जिनसे उन्होंने 29 फरवरी, 2016 को शादी की थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...