back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Raja Saab 7 day: बजट की आधी लागत भी नहीं वसूल पाई ‘द राजा साब’ प्रभास का जादू फीका

शानदार ओपनिंग के बाद प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस ग्राफ तेजी से नीचे आया, निगेटिव चर्चा ने कमाई पर डाला गहरा असर।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार फिसलता चला गया। मारुथि के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार बरकरार नहीं रह सकी और दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

दिन-ब-दिन घटता कलेक्शन


रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 51.63 प्रतिशत गिरकर 26 करोड़ रुपये पर सिमट गया। तीसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और फिल्म ने 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यह आंकड़ा और नीचे आते हुए 6.6 करोड़ रुपये रह गया। पांचवें दिन फिल्म का कारोबार 4.8 करोड़ रुपये तक सीमित रहा, जो चौथे दिन की तुलना में लगभग 27 प्रतिशत कम था। खबर लिखे जाने तक छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने केवल 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को भी 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इसी के साथ ‘द राजा साब’ की 7दिनों की कुल कमाई अब 130.40 करोड़ रुपये हो गई है।

निगेटिव माउथ पब्लिसिटी बनी बड़ी वजह


फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर नजर डालें तो साफ है कि सोशल मीडिया पर चल रही निगेटिव चर्चाओं और कमजोर माउथ पब्लिसिटी ने इसकी कमाई को गहरा झटका दिया है। ओपनिंग के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक सकारात्मक नहीं रही, जिसका सीधा असर टिकट खिड़की पर दिखाई दिया। समीक्षाओं में कहानी और प्रस्तुति को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बाधा डाली।

मजबूत स्टार कास्ट के बावजूद चुनौती


‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। मजबूत स्टार कास्ट और बड़े बजट के बावजूद फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए इसकी लागत निकालना मुश्किल नजर आ रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर फिल्म को दोबारा दर्शकों का सहारा नहीं मिला, तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रह सकता है।

आगे की राह पर टिकी निगाहें


अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार में सुधार हो पाता है या नहीं। वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी या फिर यह गिरावट जारी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...