back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘लोग गलत कहते हैं, हम किसी भी धर्म खिलाफ नही’, फिल्‍म PK के विवादित सीन पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान की फिल्‍म साल 2014 में आई 'पीके' भी सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, उन्हें इस फिल्म से कई सारी कठिनाईयां भी झेलनी पड़ी।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । सुपरस्टार आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्‍म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियां में है। फिल्‍म के प्रोमोशनल में एक्‍टर व्‍यस्‍त है। फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए काफी उत्‍साहित हैं। आमिर भी अपनी फिल्मों को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे है। इस बीच, उन्‍होने उनकी फिल्‍म पीके के विवादित सीन को लेकर बातचीत की है। 

‘PK’ के विवादित सीन पर बोले आमिर खान

आमिर खान की फिल्‍म साल 2014 में आई ‘पीके’ भी सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, उन्हें इस फिल्म से कई सारी कठिनाईयां भी झेलनी पड़ी। फिल्म में एक सीन था जिसमें भगवान शिव का किरदार बना एक एक्टर दौड़ता नजर आता है। कई लोगों का कहना है कि आमिर ने इस सीन के जरिए हिंदू भगवान और धर्म का मजाक उड़ाया है। अब एक्टर ने खुद इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आमिर ने एक मी‍डिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘लोग गलत कहते हैं। हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं।’

ऐसे लोग हर धर्म में मिलेगे

एक्‍टर ने कहा कि ‘हम हर धर्म का सम्‍मान करते है। जो धार्मिक लोग हैं, उनके लिए भी हमारे दिल में बड़ी इज्जत है। पीके फिल्म हमें सिर्फ एक ही चीज बता रही थी कि जो लोग धर्म का गलत फायदा उठाते हैं, आम इंसान को बेवकूफ बनाते हैं, उनसे धर्म के नाम पर पैसे ऐंठते हैं और अलग-अलग चीजें कराते हैं उससे बचने के लिए वो फिल्म बनाई गई थी। इस तरह के लोग आपको हर धर्म में मिल जाएंगे। इस फिल्म का यही मतलब था कि जो लोग धर्म के नाम पर गलत कर रहे हैं, उनसे आप बचकर रहें।’

‘लव जिहाद’ को लेकर क्‍या बोले आमिर खान 

आमिर ने आगे लव जिहाद पर भी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। उनसे पूछा गया कि अपने अपनी फिल्म ‘पीके’ से लव जिहाद को बढ़ावा दिया। इस सवाल को नकारते हुए खान कहते है कि, ‘जब दो अलग-अलग धर्म के लोग प्यार में होते हैं और वो शादी करना चाहते हैं, तो वो हर बार लव जिहाद नहीं होता है। उनका मन एक हो जाता है ओर वह इंसानियत की बात है। ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार लव जिहाद ही हो। जब दो मन मिलते हैं तो ये चीज धर्म से ऊपर हो जाती है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵