back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पवनदीप राजन की 6 घंटे तक चली सर्जरी, अब टीम ने दिया हेल्‍थ अपडेट

इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन का सोमवार सुबह एक्सीडेंट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। , उस समय वह अहमदाबाद में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन सोमवार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद उनकी टीम ने आज मंगलवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए उनका हेल्‍थ अपडेट दिया है। टीम ने बताया कि फिलहाल पवनदीप दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती हैं। एक सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है, हालांकि उन्हें एक और सर्जरी की आवश्यकता होगी। टीम ने यह भी आश्वस्त किया कि “वह अब बिल्कुल ठीक हैं” और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

पवनदीप राजन की हुई सर्जरी, ICU में हैं भर्ती

दरअसल, पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उस समय वह अहमदाबाद में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे, जहां से उन्हें फ्लाइट लेनी थी। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती इलाज के लिए उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका पहला ऑपरेशन हुआ। बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पवनदीप को कई गंभीर फ्रैक्चर और कुछ हल्की चोटें आई हैं। टीम ने बताया कि फिलहाल वे ICU में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी एक सर्जरी सफल रही है, लेकिन आगे उन्हें एक और सर्जरी की जरूरत है। 

सड़क हादसे में घायल पवनदीप राजन की 6 घंटे चली सर्जरी

टीम ने बताया कि सोमवार का दिन उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद कठिन रहा। पवनदीप पूरे दिन गंभीर दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। शाम लगभग 7 बजे उन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, जहां छह घंटे तक चला ऑपरेशन सफल रहा। इस सर्जरी में उनके कई बड़े फ्रैक्चर को ठीक किया गया। फिलहाल वे मेडिकल ICU में डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें तीन से चार दिन का आराम दिया जाएगा, जिसके बाद बाकी चोटों और फ्रैक्चर के लिए एक और ऑपरेशन किया जाएगा। बयान में कहा गया, “पवनदीप आज इस स्थिति में हैं तो उसका श्रेय दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की दुआओं और समर्थन को जाता है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए हम दिल से शुक्रगुजार हैं।”

पवनदीप के उपचार के बारे में अधिक जानकारी

पवनदीप को फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की निगरानी में भर्ती किया गया। अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया, “दुर्घटना के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं। उन्हें कई चरणों में सर्जरी की आवश्यकता है, और हमारी क्लिनिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।”

पुलिस ने दी ये जानकारी 

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 5 मई की सुबह लगभग 2:30 बजे गजरौला के चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सर्कल ऑफिसर के कार्यालय के समीप हुई। पवनदीप राजन की एसयूवी एक सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक राहुल सिंह और उनके साथी यात्री अजय मेहरा भी घायल हुए। तीनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵