back to top
37.1 C
New Delhi
Friday, May 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pati Patni Aur Woh Do ने 7वें दिन क्या किया कमाल? जानें कितना हुआ कलेक्शन

Ayushmann Khurrana स्टारर ‘Pati Patni Aur Woh Do’ की सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है। यहां पढ़ें फिल्म का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिपोर्ट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म रिलीज होने से पहले दर्शक फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे थे। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई सिनेमाघर में भी धमाल मचाना शुरू कर दी। ओपनिंग से इस फिल्म में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब तक फिल्म के रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं तो चलिए अब तक इस फिल्म ने टोटल कितना कलेक्शन किया यह जानते है।

7 दिनों में फिल्म ने किया कमाल

फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई। अब 7वें दिन धमाकेदार कमाई कर रही है।पति पत्नी और वो दो’ ने कल यानी गुरुवार को सातवें दिन 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बुधवार के केलक्शन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 28.28 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

वीकेंड का इंतजार

आपको बता दे की फिल्म के आंकड़े आने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाला वीकेंड फिल्म के लिए काफी अच्छा हो सकता है। मेकर्स भी आने वाले इस वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

फिल्म के बारे में

पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह 2019 की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की अगली कड़ी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। अभी फिल्म सिनेमाघर में छाई हुई है और दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या कमाल दिखती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

कॉर्सेट गाउन में Jacqueline Fernandez ने दिखाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez)...

Ajay Rai के बयान पर गरमाई सियासत, PM मोदी और CM योगी को लेकर BJP ने साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai...

गर्मी में सेहत को अच्छा बनाएगा लौकी का रायता, जानें इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लौकी का रायता एक बहुत...

Vinesh Phogat बैन मामले में WFI पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट, जांच पैनल बनाने का दिया आदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय पहलवान Vinesh Phogat से जुड़े...

PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले विक्रम साओ को मिली धमकियां, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री...

हैदराबाद में आज SRH और RCB की टक्कर, टॉप-2 की जंग में होगी कांटे की भिड़ंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵