back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parineeti Chopra ने बताया, ‘Chamkila करने से मना करते थे सब, कहते थे- करियर खराब कर देगी फिल्म’

परिणीति चोपड़ा की फिल्म चमकीला के रिलीज होने के साथ ही उनकी परफॉरमेंस की बहुत तारीफ हो रही है। वहीं, अब एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में कई खुलासे करती हुई नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा ने कमाल की एक्टिंग की हैं और शायद उनसे बेहतर इस किरदार को कोई निभा नहीं पाता। लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इन बातों का खुलासा किया है। उनके आस-पास के लोगों ने इस फिल्म को न करने की सलह दी थी।, उन्होंने ऐसी ही बहुत सी चीजों के बारे में डिसकस किया।

एक्ट्रेस को दी गई थी फिल्म न करने की सलह

परिणीति ने इस फिल्म में अमरजोत का किरदार निभाया है, जो दिवगंत पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की पत्नी थीं। वो बताती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के उनके बहुत से दोस्तों को जब ये पता चला कि वो अमरजोत का किरदार निभा रही हैं तो उन्होंने उस पर नेगेटिव रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, कि तुम करियर को लेकर बहुत बड़ी भूल कर रही हो।

फिल्म के लिए परिणीतिने बढ़ाया 16 किलो वजन

एक किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब इम्तियाज अली सर ने मुझे फिल्म ऑफर की लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा, कि अमरजोत के किरदार के लिए तुम्हें 16 किलो के करीब वजन बढ़ाना होगा। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात नहीं है क्योंकि एक्टिंग मेरा पैशन है, लेकिन जब मैंने ये अपने आसपास के लोगों को बताया तो उनको मेरा फैसला गलत लगा और उन्होंने यहां तक कहा कि एक फिल्म के लिए इतना रिस्क और ये ट्रांसफॉर्मेशन उल्टा असर कर सकता है।

परिणीति के बढ़े वजन का लोगों ने बनाया था मजाक

परिणीति आगे बताया कि ”मेरे बढ़े हुए वजन ने मीडिया और फैंस के बीच क्यूरोसिटी भी पैदा कर दी थी। बहुत लोगों ने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं,कुछ ने कहा कि मैं बोटॉक्स करा रही और पता नहीं क्या क्या। मैं सारी खबरें देख और पढ़ रहीं थी लेकिन मुझे लगा कि मेरा काम ही सबका जवाब देगा क्योंकि मैंने इस फिल्म के लिए अपना बेस्ट दिया था। लोगों के कमेंट्स देखकर बहुत बार हंसी भी आती थी। हीं ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। इसमें परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया है और इसकी कहानी एक समय पंजाब के मशहूर सिंगर रहे अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत के बारे में है। जहां उनके करियर, परिवार, प्यार और अचानक हुई मौत की कहानी से लोगों को रुबरु कराया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2: 10 दिनों में भी बरकरार है सनी देओल की फिल्म का जादू, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹22.5 करोड़...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...