back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परेश रावल के फिल्म Hera Pheri 3 को छोड़ने के मामले में नया मोड़, अक्षय कुमार ने भेजा कानूनी नोटिस

अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल द्वारा बीच में फिल्म छोड़ने के मामले में गैर-पेशेवर बिहेव को लेकर उनपर 25 करोड़ रुपये का हर्जाना लगाया है, जाने पूरा मामला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । फिल्म ‘हेरा फेरी’ के सीक्वल 3 को बीच में परेश रावल के फिल्म छोड़ने के मामले में, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेज दिया है। उन पर आरोप है कि, शूटिंग शुरू करने के बाद अचानक फिल्म छोड़ने से फिल्म के निर्माताओं को नुकसान हुआ है। जिसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल को एक एक कानूनी नोटिस जारी किया, गैर-पेशेवर बिहेव मामले में 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है। जाने परेश रावल ने क्या कहा। 

फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश का ये दावा

फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश ने दावा किया कि, उनका जाना रचनात्मक मतभेदों के कारण नही बल्कि, अपनी फीस मांग को लेकर दोनों एक्टर में मतभेद सामने आए थे। जिसमें परेश रावल द्वारा फीस से तीन गुना भुगतान की गई थी जिसे बाद में प्रोडक्शन हाउस ने मांग को माना भी था। लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी से खुद को बाहर करने के बाद परेश रावल ने सफाई दी। अभिनेता ने एक्स पर लिखा, कि मैनें इसे किसी रचनात्मक मतभेदी की वजह से नही बल्कि, बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक इस फिल्म का एक बहुत बड़ा फैन बेस है। जिसमें फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में बड़ी हिट रही थीं। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।’

अक्षय कुमार ने ये दावा किया

अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल के बीच में छोड़ने से प्रशंसक परेशान हुए और अभिनेताओं की प्रतिबद्धताओं को लेकर चिंताएँ पैदा हुईं। अब कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए अक्षय ने दावा किया कि, परेश ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और शूटिंग शुरू करने के बाद हेरा फेरी 3 को छोड़कर गैर-पेशेवर व्यवहार किया है। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अब अक्षय के पास साजिद नाडियाडवाला से फिल्म के अधिकार हैं। हाल ही में परेश ने अपने बाहर निकलने की पुष्टि करते हुए कहा मेरा मन नही था वहीं खबरें थीं कि बाबूभाई ने रचनात्मक मतभेदों के कारण इस फिल्म को छोड़ा। इस बीच सूत्रों के अनुसार ये भी बताया गया कि, अभिनेता को सामान्य पारिश्रमिक से तीन गुना अधिक भुगतान किया जा रहा था।

कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर कर छोड़ी मूवी

इससे पहले साल 2023 में, ओह माय गॉड 2 को भी परेश ने अचानक इनकार कर दिया था जिसमें उन्होने कहा था कि, उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। अब इनसाइडर ने कानूनी मामले का विवरण बताते हुए बताया, कि परेश ने पेशेवर ईमानदारी नैतिकता के लिए घोर उपेक्षा दिखाई, जिसमें उन्हें कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने, साइनिंग अमाउंट स्वीकार करने व निर्माता को शूटिंग पर इतना पैसा खर्च करने से पहले ऐसा कहना चाहिए था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्मों के बीच होगी टकरार, फैंस दिखा रहे हैं अपनी उत्सुकता

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कलेक्शन किया था या फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि लोग आज तक...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵