नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रेडियो पर फौजी भाइयों के लिए जब ‘चिट्ठी आई है’ गाना बजता तो शायद ही ऐसा कोई होता जिसकी आंखें नम ना होती, इस गाने को सुनने के बाद सबसे पहले राज कपूर रोए थे। अब इस गीत को गाने वाले पंकज उधास लोगों को रुलाकर इस दुनिया से अलविदा कह गए हैं। इस गाने के रिकॉर्डिंग की रोचक कहानी जो खुद पंकज कई बार बता चुके हैं।
पंकज उधास का गाना चिट्ठी आई है
रेडियो पर फौजी भाइयों के के लिए पंकज उधास का गाना चिट्ठी आई है जब बजता तो शायद ही कोई आंख नम न होती हो। पंकज उधास का गाना चिट्ठी आई है वैसे तो कई लोगों को रुला चुका है। ऐसे ही इस गानें को सुनने के बाद सबसे पहले राज कपूर भी रोए थे। पंकज उधास इस गाने से जुड़े कई किस्से बता चुके हैं। जिसमें खुद पंकज ने राज कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। पंकज उधास ने बताया वो किस्सा जिसमें राज कपूर ने पंकज से कहा इस गाने को गाकर पंकज अमर हो गए।
चिट्ठी आई ने किया अमर
अब इस दुनिया में नहीं रहनेवाले पंकज उधास के गाने हमेशा कानों में मिठास घोलते थे। जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली। एक फेमस न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बताए कि राज कपूर फ्लाइट में मिले और पंकज उधास अमर हो गया।
राज कपूर रो पड़े
पंकज को समझ नहीं आया कि, राज कपूर ने ऐसा क्यों कहा, पंकज ने बताया इस गाने के संगीतकार लक्ष्मीकांत, प्यारे लाल थे। गाने की रिकॉर्डिंग वाले दिन पंकज कहीं से कॉन्सर्ट करके आए थे। थोड़े थके थे, शाम को उस गाने की रिकॉर्डिंग थी।राज साहब को कैसे पता चला गाना तो अभी रिकॉर्ड किया है। राजेंद्र कुमार के घर में थिएटर था। उन्होंने राज कपूर को बुलाकर गाना दिखाया था। रिहर्सल के बाद टेक लेने की बात आई। 2 टेक के बाद लक्ष्मीकांत आकर सिंगर के बूथ में मुझे बैठाकर बोले, चाय पीजिए तो चाय पीकर मैंने चाय पी फिर बोले- पंकजजी गाने का मूड और सेंटिमेंट्स आप सही ढंग से निभा रहे हैं पता नहीं क्यों कुछ कमी महसूस हो रही है।
एक ही टेक में रिकॉर्ड हुआ गाना
लक्ष्मीकांत ने पूछा कि कॉन्सर्ट कॉन्सर्ट में कैसे गाते हो तो पंकज बोले;वहां हारमोनियम लेकर स्टेज पर गाता हूं। उन्होंने बाहर जाकर स्टूडियो के बीच टेबल बिछाकर हारमोनियम की व्यवस्था माइक लगवाया। जब गाया तो लगा कि अभी फिर रीटेक करवाएंगे। लक्ष्मीकांत के चेहरे पर रौनक आ गई मानों किसी गलती से रिकॉर्ड हो गया। गाना काफी लंबा था। लेकिन किसी गलती के पूरा गा दिया।
सिंगर बनकर गाना था गाना
पंकज उधास ने इस गाने पहले राजेंद्र कुमार के साथ गाने से मना कर दिया था। फिर फिल्म की स्टोरी सलीम खान को सुनने के बाद महेश भट्ट डायरेक्टर थे और राजेंद्र कुमार प्रोड्यूसर।
राजेंद्र कुमार हुए गुस्सा
जब पंकज को प्रोड्यूसर ने पूरी कहानी नहीं बताई तो बोले, मैं डर गया क्योंकि फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहता था। पंकज ने राजेंद्र कुमार से कहा कि वह जल्दी जवाब देंगे इसके बाद उन्होंने पंकज के बड़े भाई मनोज को फोन करके कहा उनके भाई को तमीज नहीं है। जब मनोज ने पंकज से पूछा तो पंकज बोले, मुझे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करनी है। इस पर राजेंद्र बोले, तुमसे एक्टिंग करने को किसने कहा? तब बताया कि पंकज उधास बनकर ही फिल्म में आना है।




