back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द कपिल शर्मा शो में बोले पंकज कपूर, शरारत में मेरा पोता जैन शाहिद कपूर की कार्बन कॉपी

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने द कपिल शर्मा शो में अपने पोते जैन कपूर और बेटे शाहिद कपूर की कुछ बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका पोता अपने पिता शाहिद कपूर की तरह शरारती है। दरअसल, पंकज कपूर अपने बेटे शाहिद कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म जर्सी को प्रमोट करने शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे। जब बातचीत के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि पोते और बेटे में कौन ज्यादा शरारती है? तो इसका जवाब देते हुए पंकज कपूर ने कहा, मैं सच कहूंगा, दोनों ही बेहद शरारती हैं। पोता बिल्कुल अपने पिता शाहिद कपूर की तरह है। उसमें शरारती गुण भरपूर हैं। पोते के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, वह कुछ भी उठाकर फेंक देता है और बाद में हमें इस तरह देखता है, जैसे कह रहा हो, अब बताओ, आपको कुछ कहना है। आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलिकास्ट होता है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...