नई दिल्ल,रफ्तार डेस्क। इस समय में ओटीटी का क्रेज लोगों पर खूब चढ़ा हुआ है। लोग हर फिल्म और वेब सीरीज का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं। फिलहाल ओटीटी पर रिलीज होने वाली पंचायत 3 काफी चर्चा में है। पंचायत की डेट भी सामने आ गई सीरीज 28 मई 2024 को रिलीज होगी। अब सीरीज के प्रमोशन के लिए अलग-अलग प्रकार के चीजों का प्रयोग किया जा रहा है जो बिलकुल देखने में हट के हैं।
लौकी पर पंचायत की रिलीज डेट
जहां एक तरफ लोग इस पंचायत सीरीज के तीसरे भाग देखने के लिए उत्सुक हैं वही, दूसरे तरफ सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर marriedbaba नाम के एक पेज ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें सब्जी मंडी का वीडियो देखने को मिल रहा है। इसके बाद एक शख्स सब्जी की दुकान पर जाता है, जहां देखने को मिलता हैं कि लौकी पर पंचायत की रिलीज डेट और उससे जुड़ी जानकारी लिखी हुई दिखाई दे रही है। इसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि स्टार्स अनोखे तरीके से इसे प्रमोट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया ।
लोगों को पसंद आ रहा मेकर्स अनोखा तरीका
सिर्फ लौकी ही नहीं बल्कि चाय पत्ती से लेकर कई प्रकार के एड में भी दिखा पंचायत 3 का नाम। सोशल मीडिया पर ऐसे कई एड है जो वायरल हो रहे है। इसमें सॉफ्ट ड्रिंक का एक एड पोस्टर सामने आया है। इसमें स्लोगन लिखा हैं ‘गर्मी में चिल कीजिए थोड़ा पंचायत लीजिए’। इसके साथ ही ऐसे कई एड हैं वहीं, चाय पत्ती जैसे एक एड पोस्टर बना है और उसके ऊपर पंचायत 3 का नाम और रिलीज डेट भी है। इसके साथ ही एक स्लोगन भी लिखा हुआ है। ‘बोरडम को ब्रेक दीजिए थोड़ा पंचायत लीजिए’,’ टेंशन खतम पंचायत शुरू।’ जिस प्रकार से मेकर्स इस सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं वो बिल्कुल अलग और अच्छा भी साबित हो रहा हैं। लोगों को मेकर्स का ये नया और अनोखा तरीका काफी पसंद आ रहा हैं।
मेकर्स ने खेला था लौकी का खेल
मेकर्स ने लौकी का खेल कुछ दिन पहले से ही शुरू कर दिया था। जब सीरीज की रिलीज डेट सामने भी नहीं आई थी। मेकर्स ने एक खेल खेला था जिसका नाम था लौकी हटाओ रिलीज डेट का पता लगाओ। इसके बाद हर कोई लौकी लगाने में जुट गए थे। लेकिन बाद में पता चला ये केवल एक खेल था। इसके कारण कई यूजर्स नाराज भी हुए तो किसी को ये एकदम अलग और नया प्रमोशन का तरीका लगा। लेकिन उसके दूसरे ही दिन सीरीज के डेट से पर्दा भी उठ गया की वेब सीरीज 28 मई को रिलीज होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





