back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए खास है पूरा वीक

फरवरी के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज लवर्स के लिए कई सारी क्राइम ड्रामा थ्रिलर सीरीज रिलीज हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फरवरी का तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस हफ्ते में कई सारी फिल्में वेब सीरीज रिलीज हो रही है। मनोरंजन के लिए यह हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खास रहने वाला है। आने वाली कई सारी लेटेस्ट वेब सीरीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। कुछ वेब सीरीज 17 फरवरी से रिलीज होना शुरू हो गई है। 

अमेरिकन मर्डर

डॉक्यूमेंट्री-सीरीज अमेरिकन मर्डर 17 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह कहानी अमेरिका की रहने वाली गैबी पेटिटो के मर्डर केस की है। अगर आपको थ्रिलर सीरीज पसंद है तो इस सीरीज को जरूर देखें। 

ऑफलाइन लव

जापानी सिनेमा लवर के लिए इस हफ्ते ऑफलाइन लव 18 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज मेंआपको क्योको कोईजुमी और रेवा रोमन जैसे फेमस जापानी कलाकार नजर आएंगे।

उप्स अब क्या

अगर आपको कॉमेडी ड्रामा सीरीज पसंद है तो ‘उप्स अब क्या’ वेब सीरीज को 20 फरवरी को जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जावेद जाफरी और श्वेता बसु प्रसाद जैसे दिग्गज कलाकारों की इस सीरीज का ट्रेलर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है। सीरीज को जल्द ही आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

रीचर सीजन 3 

अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज वेब सीरीज रीचर सीजन 3 जल्दी ही 20 फरवरी 2025 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज के पहले दो सीजन को इंडियन ऑडियंस से काफी प्यार मिल चुका है। तीसरे सीजन को देखने के लिए इंडियन फैंस काफी एक्साइटेड है।

क्राइम बीट

शकीब सलीम स्टारर वेब सीरीज क्राइम बीट Zee5 पर 21 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। सीरीज में शकीब प्राइम जर्नलिस्ट अभिषेक की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी काफी दमदार रहा है जो फैंस के बीच में एक्साइटमेंट क्रिएट करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...