back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में लगाई चार चांद

Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। पति निक जोनस के साथ उनकी शानदार एंट्री ने अकादमी अवॉर्ड के रेड कार्पेट की रौनक बढ़ा दी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला ऑस्कर, लॉय एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई बड़े सेलेब्स नजर आएं।तो वहीं भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।उन्होंने सफेद गाउन पहना है, और अपने पति निक जोनस के साथ उन्होंने काफी पोज दिए। इसके बाद हर जगह उनकी ही चर्चा हो रही है।

प्रियंका ने अवॉर्ड प्रेजेंट करने का सम्मान पाया

हॉलीवुड का सबसे बड़ा आयोजन, ऑस्कर अवॉर्ड्स इस साल भी काफी खास रहा।जहां प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुए 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने अवॉर्ड प्रेजेंट करने का सम्मान पाया। उनके साथ पति निक जोनस भी मौजूद थे।

ऐसा था प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का लुक

प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती है अलग ही और है उनका नजर आता है उनके स्टाइल उनकी बातें काफी खास होती है। प्रियंका ने रेड कार्पेट पर सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो डायोर का था। यह गाउन ब्राइडल स्टाइल का लग रहा था।इसमें हाई लेग स्लिट था और फेदर जैसी डिटेलिंग से सजा था।गाउन के साथ उन्होंने भव्य डायमंड नेकलेस पहना, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। प्रियंका ने बाल खुले रखे और ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल में सजाए। इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही साधारण सा मेकअप किया हुआ था। कई लोगों ने उनकी तारीफ की, लेकिन दूसरी तरफ कुछ ने कहा कि गाउन थोड़ा फीका लग रहा था। निक जोनास की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कोट पेंट और वाइट शर्ट पहना हुआ था जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है तस्वीर

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तैयारी के फोटो शेयर किए, जिसमें आखिरी मिनट में गाउन में बदलाव दिखाया।निक के साथ उनकी यह कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि, प्रियंका ने कई साल बाद ऑस्कर स्टेज पर वापसी की है।वे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे बड़े सितारों के साथ अवॉर्ड देने आईं। इससे पहले 2016 में भी वे प्रेजेंट कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...