नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओरहान अवत्रमणि यानी ओरी अपने अंदाज और पब्लिक अपीरियंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ओरी का एक नया लुक सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर ओरी ने अपना नया हेयर लुक फ्लॉन्ट किया है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं ओरी ने 9 से 5 नौकरी करने वालों को लेकर मजाक भी उड़ाया है। ओरी का ये नया हेयर लुक जान्हवी कपूर को भी पसंद नहीं आया।
ओरी का न्यू हेयर लुक
ओरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने हेयर स्टाइल की कई सारी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं हर सुबह अपने चेहरे पर एक लंबी मुस्कान लिए उठता हूं। मैं बहुत निराशा और दुखी महसूस करता हूं आप शायद अभी भी 9 से 5 काम कर रहे हैं और मुझे ये सब बुरा लगता है। ओरी कि इस पोस्ट पर नेटीजंस ही नहीं बल्कि जान्हवी कपूर ने भी कॉमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा।’ बाकी दूसरे लोगों ने जॉब और हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल किया है।
सोशल मीडिया पर ओरी हुए ट्रोल
ओरी ने सोशल मीडिया पर जो अपनी तस्वीर डाली है उसमें वह काफी अजीब हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस हेयर स्टाइल में उन्हें देखने के बाद लोग मुर्गे से उनकी तुलना कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग मीम्स और नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। ओरी का यह हेयर स्टाइल उनकी दोस्त जान्हवी कपूर को भी पसंद नहीं आया बाकी लोग भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।
नौकरी करने वालों का मजाक
ओरी के पोस्ट को देखने के बाद और नौकरी का मजाक उड़ाने पर उन्हें लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई तुम्हारी पूरी पर्सनैलिटी 9 से 5 काम करने वाले लोगों का अपमान करने पर आधारित है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्टाइलिस्ट का नाम क्या है? तीसरे यूजर ने लिखा, आपने 9 से 5 करने वालों का मजाक उड़ाया, जिन नर्सों ने आपके जन्म के समय मदद की, वे भी इस वक्त नौकरी कर रही हैं।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




