back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नुसरत जहान ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां पिछले कुछ दिनों से पति निखिल जैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सामने आए विवाद के चलते चर्चा में हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पिछले छह महीने से अपने पति से अलग रह रहीं अभिनेत्री नुसरत इस तस्वीर में अपने कुछ को-एक्टर्स संग नजर आ रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें पिछले लगभग तीन महीने से लगाई जा रही थीं क्योंकि उस दौरान नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था : तुम हमारे अपने अंदाज में खिलोगे। हालांकि नुसरत उस वक्त इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहीं। हालांकि अब सामने आई इस तस्वीर ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। नुसरत जहान ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध रही ही नहीं क्योंकि भारत में एक अंतरधार्मिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाना था, जो उनके मामले में कभी हुआ नहीं और इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। नुसरत ने कहा, हम बहुत पहले से ही अलग रह रहे हैं, लेकिन मैंने इस बारे में कुछ कहा नहीं क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को अपने तक सीमित रखना चाहती हूं। टीएमसी सांसद ने जून, 2019 में कोलकाता के बिजनेसमैन जैन से तुर्की में शादी की थी। शादी समारोह तुर्की विवाह नियमन के अनुसार आयोजित किया गया था। नुसरत ने अपने बयान में निखिल जैन पर उनके पैसे का गलत इस्तेमाल करने और अपने माता-पिता द्वारा अपनी लड़की को दिए गए गहनों को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा वापस न लौटाए जाने का आरोप लगाया है। अपने बयान में नुसरत ने कहा है, जो अमीर और मेरे द्वारा इस्तेमाल किया गया होने का दावा करता है, वह मेरे बैंक खातों से अवैध रूप से और नाजायज तरीकों से देर रात छुपकर पैसे ले रहा है, यहां तक कि अलगाव के बाद भी। मैंने इसे पहले ही संबंधित बैंक को सूचित कर दिया है और जल्द ही एक पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵