back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी के बीच नुसरत भरुचा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच हर तरफ भय और अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।अस्पताओं में कही ऑक्सीजन तो कहीं बेड की कमी और कहीं अपनों को खोने का डर लोगों की आँखों में साफ़ देखा जा सकता है। इन सब के बीच देश में कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं, जो इस संकट की घड़ी में देश और देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना सहयोग दे रही हैं। वहीं इन सब के बीच देश की मौजूदा परिस्तिथि को देखते हुए अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने लिखा-‘हर दिन के गुजरने के साथ-साथ किसी ना किसी के गुजरने की सूचना मिलती है… परिवार टूट जाते हैं… साथ ही जीवन नष्ट हो गए हैं। हमारे आसपास हो रही चीजों से गहरा दु:ख होता है। जब हम कहते है कि घर में सुरक्षित रहें। लेकिन मेरा घर सिर्फ ये 4 दीवारी नहीं है, मेरा घर मेरा देश है और इस वक्त मेरे देश के लोग सुरक्षित नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई भी उन नतीजों की गहराई को महसूस कर सकता है, जिसका पालन करना अभी बाकी है… सच में हम नहीं जानते की भविष्य में हम किस दुनिया में होंगे.. अगर ये वही है तो हम इसमें अभी मौजूद हैं।’ नुसरत की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘चोरी’ , ‘जनहित में जारी’ और ‘हुड़दंग’ में अभिनय करती नजर आयेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵