back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nia Sharma का 4 साल बाद सीरियल में कमबैक, इस सुपरनैचुरल शो में आएंगी नजर

निया शर्मा पूरे 4 साल बाद फिर सिरियल में अपना कमबैक करेंगी। 'जमाई राजा', 'नागिन4' जैसे कई टीवी सीरियल्स में चलाया था अपना जादू।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। निया शर्मा एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस को ‘नागिन 4’ के बाद आखरी बार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में देखा गया था। अब एक्ट्रेस 4 साल बाद टीवी सीरियल सुहागन चुड़ैल से कमबैक करने जा रही हैं।

सुहागन चुड़ैल में नजर आएंगी निया

कलर्स चैनल पर नया सुपरनैचुरल सिरियाल शुरू होने जा रहा है, जिसमें निया शर्मा नजर आने वाली हैं। सीरियल का नाम ‘सुहागन चुड़ैल’ है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीरियल में निया लीड रोल में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर चुप्पी साधी हुई हैं। सीरियल ‘सुहागन चुड़ैल’ की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है, जिसे पति को चुड़ैल से बचाना है।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

इस सीरियल की कहानी तीन मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। अभी तक मार्क्स ने और किरदारों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की हैं। रिपोर्ट के अनुसार जल्दी इस सीरियल की शूटिंग शुरू होने वाली है।

एक्ट्रेस का पहला सीरियल

निया ने अपने करियर की शुरुआत एक साइड एक्ट्रेस से की थीं। उनका पहला सीरियल साल 2010 में ‘काली- एक अग्नि परीक्षा था’, इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘एक हजारों में मेरी बहना’ और ‘जमाई राजा’ से अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 8’, ‘नागिन 4’, ‘बिग बॉस ओटीटी’ में देखा गया था।

एशिया की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में थी

निया शर्मा एशिया की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। वो अक्सर अपनी स्टाइल के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। और अक्सर अपनी ग्लैम तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, पति के साथ शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कबूल है, नागिन जैसे बेहतरीन शो में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...