नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर के साथ साथ OTT पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देती है, जिसे आप घर पर बैठकर ही बड़े आसानी से देख सकते हैं। लेकिन इस हफ्ते आपके लिए काफी कुछ आने को तैयार है। इस हफ्ते धुरंधर: द रिवेंज और OTT पर बॉर्डर 2 के साथ, मनोरंजन का भरपूर अनुभव मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आ रही हैं।
धुरंधर: द रिवेंज
इस हफ्ते, बहुप्रतीक्षित धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी पहली कड़ी 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे शामिल हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक अपनी उत्सुकता काफी दिखाए हुए हैं।
बॉर्डर 2
23 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली फिल्म बॉर्डर तूने काफी अच्छा कलेक्शन कर दिखाया था। लोगों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था तो वहीं अब यह फिल्म सिनेमाघर में अपनी पकड़ बनाकर ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स एक पर दस्तक देने जा रही है।
फिल्म जटाधार
सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘जटाधारा’ में शिव नाम का एक व्यक्ति दिन में कॉर्पोरेट कर्मचारी होता है, लेकिन रात में वह भूत-प्रेतों का शिकार करता है।उसका मकसद अलौकिक शक्तियों को गलत साबित करना है। इस फिल्म में सिनेमाघर में अपना जादू चलाया था तो वहीं अब यह ओट पर 20 मार्च को दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने काफी अलग अंदाज में एक्टिंग का जादू दिखाया है जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया।
फिल्म हाउस मेड
पॉल फीग द्वारा निर्देशित यह इरोटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हाउस मेड’ भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसकी कहानी मिली नाम की महिला की है, जो पैरोल पर बाहर आने के बाद एक अमीर परिवार के घर में नौकरानी बनकर काम करती है। इसे आप 19 मार्च को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।




