नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत ही खास मन जाता है। वहीं कल से नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। इस दौरान आपको माता रानी के 9 रूपों की पूजा अर्चना करना चाहिए। इसके साथ ही उनके भोग और सिंगार का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं रविवार से इसकी शुरूआत हो रही हैं ऐसे में प अपने वीकेंड को और ज्यादा खास बनाने के लिए माता रानी के चमत्कारों पर बानी फिल्में जरूर देखें।
नवरात्रि पर आधरित माता रानी के फिल्में
मां दुर्गा दिव्य हाथी
फिल्म ‘मां दुर्गा दिव्य हाथी ‘ में बाहुबली की राज माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णा ने मां दुर्गा का रोल निभाया है। आप इस फिल्म को यूट्यूब पर जरूर देखें। इस वीकेंड नवरात्रि के दिन माता की पूजा करने के साथ साथ आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए।
जय माता की
माता वैष्णो पर तो न जाने कितनी फिल्में और टीवी शो और कितने गाने बनाए जा चुके हैं। कई फिल्मों में तो वैष्णो मां की पूरा कथा भी दिखाई गई है। लेकिन टीवी शो जय माता की में हेमा मालिनी ने माता रानी का किरदार निभाया है। इस सालों पुराने शो को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
जय संतोषी मां
फिल्म ‘जय संतोषी मा’ फिल्म में माता संतोषी के चमत्कार और उनके प्रति श्रद्धा भाव को दर्शाती है। इस फिल्म की कहानी आपको भक्ति के एक अलग संसार में लेकर जाएगी। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
शिव महिमा
इस फिल्म में रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने शिव का किरदार लोगों को पसंद आया था।ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते है। ये फिल्म आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगी भक्ति का एक अलग दृश्य इस फिल्म में देखने को मिलेगा। ये यूट्यूब पर उपलब्ध है।
मां वैभव लक्ष्मी
साल 1989 में मां वैभव लक्ष्मी फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माता रानी की शक्ति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। आदिर ईरानी और मीरा माधुरी ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा था। फिल्म में माता संतोषी के चमत्कार और उनके प्रति श्रद्धा भाव को दर्शाती है।आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
जय मां वैष्णव देवी
इस फिल्म में माता वैष्णव देवी और काल भैरव की लड़ाई और उन्होंको मिला आशीर्वाद दिखाया गया है। कहानी से आपको पता चलेगा की माता वैष्णव देवी की मंदिर के पीछे की क्या सच्चाई है। आप इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।





