back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाग अश्विन को इन फिल्मों से आया कल्कि AD बनाने का आईडिया, निर्देशक ने किया खुलासा

निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म 'कल्कि' को दो फिल्मों से इंस्पायर्ड बताया है। फिल्म 'कल्कि' के रिलीज के बाद से ही इसकी तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से की जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म ‘कल्कि’ के निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म को लेकर कई बातें बताई है। उन्होंने बताया कि कौन सी ऐसी फिल्में है जिन्हें देखने के बाद वह ‘कल्कि‘ फिल्म बनाने के लिए प्रेरित हुए हैं। निर्देशक ने बताया, ‘हम मार्बल की फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। मैं कहूंगा कि गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी फिल्म आयरन मैन से ज्यादा प्रभावशाली थी।’ नाग अश्विन से फिल्म के किरदार को लेकर भी बातचीत की गई।

कमल हासन का खलनायक किरदार 

इंटरव्यू के दौरान जब नाग अश्विन से पूछा गया कि कमल हासन के खलनायक किरदार के लिए हैरी पॉटर के खलनायक से प्रेरणा मिली थी ? निर्देशक ने जवाब दिया कि “हमारा संदर्भ बूढ़े भिक्षु थे, जिनकी उम्र 120 से 130 साल के बीच मानी जाती है।” अश्विन ने कमल हासन का जिक्र करते हुए बताया जब भी हम चर्चा करते थे वह हमेशा डोरियन ग्रे के बारे में बताते थे और यही उनकी प्रेरणा है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन

फिल्म कल्कि कमाई के मामले में जमकर आगे बढ़ रही है इस वीकेंड भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो 500 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह से फिल्म हर दिन नई रिकॉर्ड बना रही है और बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

फिल्म कल्कि के बारे में

फिल्म ‘कल्कि’ में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, कमल हासन जैसे दमदार कलाकारों से सजी हुई फिल्म है। यह सभी कलाकार फिल्म के मुख्य किरदार भी हैं। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इतना ही नहीं, कल्कि को क्रिटिक्स और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Raftaar | ताज़ा खबरें – हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories