नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कल्कि AD’ 27 जून 2024 को सिनेमाघर में पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी। सितारों से सजी इस फिल्म में एक्टर प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। पहले हफ्ते की बात करें तो फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं अब नौवे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।
हर दिन की कितनी है कमाई ?
फिल्म ‘कल्कि AD’ साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म का बजट लोगों को हैरान कर रहा है तो वही फिल्म का कलेक्शन लागत को पूरा करते हुए प्रॉफिट जोन में कदम रख चुका है। फिल्म कल्कि ने दर्शकों की भीड़ सिनेमा घर में इकट्ठा कर ली है। फिल्म हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है।
कैसी रही पहले हफ्ते की कमाई ?
फिल्म कल्कि की शुरुआती कमाई की बात करें तो 95.3 करोड़ की कमाई करके फिल्म ने खाता खोला था। इसके अलावा दूसरे दिन की कमाई 59.3 करोड़, तीसरे दिन 66.2 करोड़, चौथे दिन 88.2 करोड़, पांचवें 34.15 करोड़, छठे दिन 27.05, सातवें दिन 22.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह से एक हफ्ते में फिल्म ने 414.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
पठान का रिकार्ड ब्रेक
फिल्म कल्कि ने रिलीज के पहले ही दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं अब एक्टर की दूसरी फिल्म ‘पठान’ का नौवे दिन का कलेक्शन ब्रेक कर दिया है। बता दें कि, फिल्म दूसरे हफ्ते के अंदर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। अब नौवें दिन फिल्म में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





