नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। वहीं 2025 में उनकी कई फिल्में आई जो छा गई। 2026 में उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं और अब उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इस साल की शुरुआत अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से करेंगे और दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाएंगे भी। तो चलिए उनकी फिल्म के बारे में जानते हैं।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
आपको बता दे की 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार काम करने जा रहे हैं इसके पहले उन्होंने उनके साथ भूल भुलैया, दे दना दन खट्टा मीठा, भागम भाग, हेरा फेरी फिर मैं काम कर चुके हैं अब वह 14 साल बाद उनकी फिल्म भूत बंगला में एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का जब से अनाउंसमेंट हुआ था दस्त किस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे थे।
अब फिल्म के मेकर्स ने इसका खुलासा कर दिया है की फिल्म कब रिलीज होगी।मेकर्स इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में भी बताया है। उन्होंने भूत बंगला का एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा बंगाल से खबर आई है इसका दरवाजा 15 में 2026 को खुलेगा। सिनेमाघर में मिलेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म की कास्ट
अब तक लोगों ने अक्षय कुमार की कई फिल्मों को पसंद किया। अब देखना होगा की अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म से दर्शकों पर जादू चला पाते हैं या नहीं। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू मिथुन चक्रवर्ती, जेमी लीवर वामिका गब्बी, प्रवेश रावल और राजपाल यादव सहित कई कलाकार शामिल है।




