back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Movie Collection: कैसा रहा वीकेंड में राजकुमार राव और सूरज पंचोली की फिल्म का हाल, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' और सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म 'केसरी वीर' एक साथ रिलीज हुई थी तो वहीं अब वीकेंड के बाद उनका कलेक्शन रिपोर्ट सामने आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर दो जबरदस्त फिल्मों के बीच क्लेश चल रहा है जिसमें सूरज पंचोली की ‘केसरी वीर’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शामिल है। दोनों ही फिल्म 23 में को रिलीज हुई थी रिलीज होने के बाद राजकुमार राव की फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही थी तो वही सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर का जादू कुछ खास नहीं रहा था वहीं अब वीकेंड के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।

फिल्म भूल चूक माफ 

वीकेंड का दिन हर फिल्मों के लिए खास होता है। वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने अपने पहले तीन दिनों में ही अच्छी शुरुआत की है। Sacnilk के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को 11.51 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार, कुल मिलाकर तीन दिनों में इसने 28.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे दमदार कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म की निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

फिल्म केसरी वीर

सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के साथ रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31 लाख का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 36 लाख रुपए हुई। केसरी वीर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 92 लाख का बिजनेस कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म अभी भी एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा लीड रोल में है। 60 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं सूरज पंचोली कई सालों के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी किए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...