नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी जाने-माने अभिनेता है। पिछले साल 2023 में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से उनकी मौत हो गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है जो हर किसी को हैरान कर रहा है। पेरी की मौत मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मैथ्यू पेरी का शव 28 अक्टूबर 2023 को उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर के हॉट टब में पाया गया था।
जांच में चौकाने वाला खुलासा
पुलिस इस मामले में लगातार एक्टिव है। हालिया जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में दो डॉक्टर भी शामिल हैं। इन दो डॉक्टर्स पर यह आरोप है कि इन्होंने मैथ्यू को गैर कानूनी तरीके से केटामाइन उपलब्ध कराया है।
ड्रग्स मामले में शामिल है जसवीन संघा का नाम
पिछले साल ड्रग्स मामले में जिन पांच लोगों का नाम सामने आया उसमें जसवीन संघा का नाम भी शामिल है। बता दें कि, जसवीन संघा ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक है। जसवीन को ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस की जांच के मुताबिक, जसवीन संघा ने केटामाइन की जानलेवा खुराक मैथ्यू को उपलब्ध कराई जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। इतना ही नहीं, जसवीन संघा लॉस एंजिल्स की केटामाइन क्वीन के नाम से मशहूर है।
कैसी दवाई है केटामाइन ?
केटामाइन एक ऐसी दवा है जो दर्द और अवसाद के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस दवा का इस्तेमाल ज्यादा करने पर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, पुलिस ने उन ड्रग्स सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस दवा को मैथ्यू तक पहुंचाया है। पेरी के फोन मैसेज से यह खुलासा हुआ है कि केटामाइन की कीमत को लेकर संदिग्धों से बातचीत चलती थी।
फ्रेंड्स सीरीज में नजर आए थे मैथ्यू
टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में मैथ्यू पेरी ने दमदार किरदार निभाया था जिसने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। पेरी ने इस टीवी शो में ‘चैंडलर बिंग’ का दमदार किरदार निभाया था। इस किरदार ने ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें खूब हंसाया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




