back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्यून यूनिवर्स में एंट्री के लिए एक्साइटेड हैं तब्बू, विदेशी स्टार्स के साथ आएंगी नजर

तब्बू की सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक वायरल हुआ है। तब्बू को इस लुक में देखने के बाद फैंस सीरीज देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सीरीज ‘ड्यून प्रोफिसी’ में तब्बू सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में नजर आने वाली हैं। तब्बू इस सीरीज के लिए इतनी एक्साइटेड है कि उन्होंने बिना स्टोरी सुने हां बोल दिया था। सीरीज की पहली झलक में एक्ट्रेस को काले कपड़ों के साथ पोनीटेल बांधे हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इस सीरीज को करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं उन्हें इस बात की खुशी है कि मेकर्स ने इस किरदार के लिए उन्हें पसंद किया।

सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं तब्बू

तब्बू ने फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में बताया है कि, ‘ड्यून प्रोफेसी में सिस्टर फ्रांसेस्का का रोल निभाना मेरे लिए एक कमाल का एक्सपीरियंस रहा है। जब मुझे इस सीरीज के लिए कांटेक्ट किया गया था तो मैंने बिना सोचे-समझे हां बोल दिया था।’ इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि, एक एक्ट्रेस के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की बात है की मेकर्स ने मुझ पर भरोसा जताया है। 

क्या है सीरीज की कहानी 

इस सीरीज की कहानी 10 हजार साल पुरानी है। ड्यून प्रोफेसी दो ऐसी बहनों की कहानी है जो मानव के भविष्य को खतरे में डालने वाली ताकतों से लड़ती नजर आती हैं। बता दें कि, इस सीरीज को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, सीरीज की डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

विदेशी कलाकारों के साथ दिखेंगी तब्बू 

तब्बू के लिए यह सीरीज बहुत खास रहने वाली है क्योंकि वह विदेशी कलाकारों के साथ नजर आएंगी। ‘ड्यून प्रोफेसी’ की स्टार कास्ट में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बोस्निना, जोश हेस्टन, क्लो ली, जेड एनौका, फॉइलेन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ़ हिंड्स, क्रिस मेसन और शालोम ब्रून-फ्रैंकलिन शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵