back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में छाया स्टार्स का जलवा, सुहाना-अगस्‍त्या की जोड़ी बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सुहाना खान और अगस्‍त्या नंदा ने ‘कजरा रे’ पर धमाकेदार डांस किया। जहां वीडियो वायरल होते ही फैंस ने दोनों की जोड़ी और मस्तीभरे अंदाज पर खूब प्यार लुटाया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली से पहले फिल्मी गलियारों में रौनक चरम पर है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शानदार दीवाली पार्टी इस बार भी सितारों से सजी रही। लेकिन इस ग्लैमरस शाम का सबसे चर्चित पल रहा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्‍त्या नंदा का रोमांचक डांस, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

View this post on Instagram

दरअसल, फैशन इंफ्लुएंसर साक्षी सिंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह खुद ऐश्वर्या राय के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ पर झूमती नजर आ रही थीं। लेकिन फैंस की निगाहें जिस पर थम गईं, वह था वीडियो का बैकग्राउंड जहां सुहाना और अगस्‍त्या एक साथ मस्ती में थिरकते नजर आए।

वीडियो में दोनों का तालमेल और चेहरे की चमक देखकर साफ झलकता है कि दोनों इस पल का खूब आनंद ले रहे थे। दोनों के साथ श्वेता बच्चन भी पूरे जोश के साथ डांस करती दिखीं। पार्टी का माहौल पूरी तरह से उत्साह और ग्लैमर से भरपूर था।

फैंस बोले‘बेबीज़ ऑन डांस फ्लोर!’

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा, “इतना प्यारा मोमेंट, इनकी केमिस्ट्री कमाल की है,” तो किसी ने कहा, कजरा रे फिर से हिट हो गया। फैंस ने सुहाना और अगस्‍त्या को नेक्स्ट जेनरेशन पावर कपल तक कह दिया।

दोनों की जोड़ी पहले भी रही है चर्चा में

सुहाना खान और अगस्‍त्या नंदा की जोड़ी की चर्चा नई नहीं है। दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ (2023) से बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। इस म्यूजिकल टीन ड्रामा में उनके साथ खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंदा भी थे। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

हालांकि, दर्शकों ने सुहाना और अगस्‍त्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की खूब तारीफ की थी, और तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स’

अगस्‍त्या नंदा जल्द ही निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार होंगे।

वहीं, सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ एक्शन थ्रिलर ‘किंग’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अर्शद वारसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

पार्टी बनी यादगार, सोशल मीडिया पर छाए स्टार्स

मनीष मल्होत्रा की इस दीवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे जैसे करीना कपूर, करण जौहर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ भी पहुंचे थे। लेकिन सुहाना और अगस्‍त्या की ‘कजरा रे’ पर मस्ती ने पूरे इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सुहाना खान और अगस्‍त्या नंदा का ‘कजरा रे’ डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों की केमिस्ट्री और श्वेता बच्चन की मस्ती ने इस जश्न को यादगार बना दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵