नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने अपना पिंड दान कर दिया है। इसके साथ एक्ट्रेस फिल्मी जीवन को छोड़कर संयासी बन चुकी हैं और संतों की तरह अपना जीवन व्यतीत करेंगी। 24 जनवरी की शामकिन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक किया गया। इसकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ममता कुलकर्णी ने बदला अपना नाम
एक समय की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अब अपना नाम के साथ-साथ अपना जीवनचार्य ही बदल दिया है। ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। इसके साथी उन्होंने अपना पिंडदान भी कर दिया है पिंडदान करने के बाद उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद मिला है।
ममता कुलकर्णी ने इस कारण लिया यह फैसला
महामंडलेश्वर बनने के बाद उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे महामंडलेश्वर बनने का मौका मिला था। मैंने एक दिन का समय लिया सोचने के लिए कि मुझे यह लेना चाहिए या नहीं। जब मुझे पता चला कि किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर में किसी चीज की बंदिश नहीं है। आप स्वतंत्र रह सकते हो धार्मिक रूप से कुछ भी कर सकते हो। तब निर्णय लिया।ये महाकाल और आदिशक्ति की कृपा से हुआ है। आपको बता दें कि, महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा और ममता कुलकर्णी महाकुंभ में लगभग 1या 2 फरवरी तक अभी रहेंगी।
ममता कुलकर्णी फिल्मी करियर
ममता कुलकर्णी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत 1992 में की थी। एक्ट्रेस ने लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन ‘करण अर्जुन’ फिल्म ममता कुलकर्णी के करियर की सबसे हिट सुपरहिट फिल्म रही। फिल्मी में ममता कुलकर्णी सलमान खान के साथ नजर आई थी और स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।




