back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मरमेड थीम में सजी मालती की बर्थडे पार्टी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की शानदार तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी का चौथा जन्मदिन मरमेड थीम में सेलिब्रेट किया, जिसकी खूबसूरत झलकियां प्रियंका और नानी मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने गुरुवार, 15 जनवरी को अपना चौथा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को कपल ने बेहद खास और यादगार बनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बेटी की बर्थडे पार्टी की झलकियां शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

मरमेड थीम में सजा बर्थडे वेन्यू

प्रियंका ने मालती के लिए डिज्नी प्रिंसेस और अंडर-द-सी थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी। तस्वीरों में पेस्टल शेड्स में सजा खूबसूरत बैकड्रॉप दिखा, जिस पर लिखा था- “Malti’s 4th Birthday”। पार्टी का मुख्य आकर्षण रहा प्रिंसेस एरियल से सजा केक, जो मालती की फेवरेट डिज्नी कैरेक्टर है। वेन्यू को मरमेड स्केल डिजाइन, सी नेट्स, सी शेल्स और समुद्री रंगों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल किसी जादुई समुद्री दुनिया जैसा लग रहा था।

खास डेकोर और गिफ्ट्स ने बढ़ाया आकर्षण

पार्टी में बच्चों और मेहमानों के लिए फिश शेप्ड कुकीज, खास गिफ्ट हैम्पर्स और मरमेड शेप बैलून्स भी रखे गए थे। हर छोटी-बड़ी चीज में मालती की पसंद का खास ख्याल रखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-“She’s 4!” और पति निक जोनस को टैग किया।

नानी मधु चोपड़ा का इमोशनल नोट

मालती की नानी मधु चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नानी-नातिन की प्यारी बॉन्डिंग साफ नजर आई। एक तस्वीर में दोनों वेकेशन के दौरान टहलती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ मधु चोपड़ा ने लिखा,

“तुमने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को जादू से भर दिया। मेरी परी को चौथे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” उनका यह पोस्ट फैंस के दिल को छू गया।

प्रियंका-निक की फैमिली जर्नी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका अक्सर मालती के साथ बिताए खास पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कपल ने मालती के साथ बीच वेकेशन भी एंजॉय किया था।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘The Bluff’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह एसएस राजामौली की मेगा फिल्म ‘Varanasi’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी और यह जनवरी 2027 में रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵