back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Malaika Birthday: मलाइका हुस्न की मलिका ही नहीं, आलीशान घर और करोड़ों की मालकिन भी

Malaika Arora Career: मलाइका अरोड़ा सिर्फ एक्ट्रेस या मॉडल नहीं, वह डांसर और वीजे भी रही हैं। यह बॉलीवुड की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक हैं। उनके गाने छैंया-छैंया से मुन्नी बदनाम हुई तक बहुत मशहूर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सिर्फ एक्ट्रेस या मॉडल नहीं, वह डांसर और वीजे भी रही हैं। यह बॉलीवुड की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक हैं। उनके गाने छैंया-छैंया से मुन्नी बदनाम हुई तक बहुत मशहूर हैं। मलाइका का आज 49 साल की हो चुकी हैं। वह ट्रेंड डांसर हैं। 4 साल की उम्र से डांस सीखने लगीं थीं। उन्होंने शुरुआती दौर में “गुड़ नाल इश्क मीठा” और “छैंया-छैंया” इन दो गानों से पहचान बना ली थी।

पति से रिश्ता टूटा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की मुलाकात 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। शूट के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली थी। 19 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था।

एक शो की फीस

मलाइका ने कई फिल्मों में आइटम सांग किए हैं। इससे वह फिल्में सुपरहिट साबित हुई। वह कई टीवी शोज में जज रही हैं, इनसे मलाइका मोटी कमाई करती हैं। हर शो के एक एपिसोड के लिए पांच लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। कई ब्रांड्स के एड भी कर पैसा कमाती हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है।

घर से दिखता है अरब सागर का दिलकश नजारा

मलाइका का बेहद आलीशान घर है। घर से अरब सागर का दिलकश नजारा दिखता है। घर की कीमत 20 करोड़ रुपए है। इस घर में मलाइका पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद बेटे के साथ रहती हैं।

लग्जरी कारों की मालकिन

मलाइका लग्जरी कारों की बहुत शौकीन हैं। कार कलेक्शन में 1.38 करोड़ की BMW 7 Series, 20 लाख की Toyota Innova Crysta, 96 लाख की BMW X7, 2.11 करोड़ की Range Rover है।

अर्जुन कपूर को कर रहीं डेट

मलाइका खुद से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को दिल दे बैठी हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...