नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ के पिता अनिल अरोड़ा के निधन के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां एक्ट्रेस से मिलने पहुंची। मलाइका अरोड़ा जिस बुरे दौर से गुजर रही हैं इस दौरान उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर मलाइका के पिता के घर एक्ट्रेस को हिम्मत देने पहुंचे। Malaika Arora ने पिता के निधन के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने दिया सहारा
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस को एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor कार तक पहुंचा रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ पिता के घर से निकलती हैं। वहीं, मलाइका की बहन अमृता भी अपने पति शकील लदाक के साथ घर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने जारी किया बयान
मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन के बाद एक बयान भी जारी किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमें अपने प्यारे पिता Anil Arora के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, अमृता, शकील, अरहान, अज़ान, रेयान, कैस्पर, एक्सएल, डफी और बडी।’
मलाइका से मिले सेलिब्रिटीज
मलाइका अरोड़ा अपने पिता के बेहद करीब थीं उनके निधन के बाद वह टूट गई थीं। इस दौरान बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज उनसे मिलने आए। जिनमें सैफ अली खान, चंकी पांडे, अनन्या पांडे, अरबाज खान, सोहेल खान, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सलमान खान, सलीम खान भी मिलने पहुंचें थे।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत को खुदकुशी माना जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि, अब तक जांच से जितना पता चाला है उससे इसे सुसाइड कहा जा सकता है। हालांकि, घर से किसी तरह का सुसाइड नोट मिला नहीं है। फिलहाल, पुलिस करीबियों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है।
अनिल अरोड़ा ने बेटियों से की दिल की बात
सूत्रों के मुताबिक, अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटी मलाइका और अमृता से फोन पर बात की थी। मौत के आखिरी वक्त उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से अपने दिल की बात शेयर की थी। पिता ने बेटियों से बात करते हुए कहा था, ‘मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं।’ उन्होंने मलाइका और अमृता से बीमारी से परेशान होने की बात भी कही थी। अनिल मेहता के इन शब्दों से लगता है कि उन्होंने सुसाइड अटेम्प्ट किया था हालांकि अभी जांच जारी है।




