back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिता की मौत के बाद बेहाल मलाइका अरोड़ा, मिलने पहुंचे करीना-अरबाज-अर्जुन समेत कई सितारे

आज एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है. घटना स्थल पर पुलिस कर्मी तेहतीकात कर रहे है। इसके अलावा एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नज़र आये

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय मलाइका पुणे में थीं खबर को सुनते ही वो तुरंत मुंबई लौट आईं। वहीं मलाइका से पहले बॉलीवुड के कई लोग जिसमे एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। 

अरबाज खान का पूरा परिवार पहुंचा, अर्जुन कपूर भी आए

घटना के बाद सबसे पहले मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान मलाइका के घर पहुंचे। उनके भाई सोहेल, बहन अलविरा और उनके पेरेंट्स सलीम खान और सुशीला चरक भी मलाइका के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। वहीं, मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंचे।

घबराई हुईं पहुंची अमृता अरोड़ा  

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी पिता की मौत की खबर पर दौड़ते हुए घर के अंदर जाती नज़र आयी. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

पुलिस के साथ अरबाज भी आए नज़र 

अनिल अरोड़ा की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत ही जांच शुरू कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस के साथ एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान को भी देखा गया इसके अलावा वो पुलिस वालो से घटना के बारे में डिस्कस भी कर रहे थे.

पति सैफ संग पहुंची करीना कपूर 

 करीना कपूर मलाइका अरोड़ा की बहुत अच्छी दोस्त है. मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनने के बाद करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान के साथ मलाइका के दुःख की घड़ी में उनके घर पहुंची थी। वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी पिता चंकी पांडे के साथ मलाइका के घर पहुंची थीं।

माता पिता का हुआ था तलाक फिर आए साथ 

एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा के माता पिता की लव मैरिज हुईं थी। उनकी मां क्रिशन तो वहीं पिता पंजाबी थे। एक्ट्रेस जब 11 साल की थी तभी दोनों का डाइवोर्स हो गया था. एक्ट्रेस की मां दोनों बेटियों को लेकर थाणे से चैम्बूर चली गयी थी। कुछ साल ऐसे ही बिता फिर दोनों कपल्स के बीच की कड़वाहट दूर हो गयी और फिर दोनों बांद्रा में साथ रहने लगे।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 11 साल की थी तब मां और पापा अलग हो गए थे। उनकी मां ने सिंगल पेरेंट्स बनकर दोनों बहनों की परवरिश की थी।वहीं उन्होंने बताया की मां पापा के तलाक से मेरी भी मानसिक स्थिति ख़राब हो गयी थी पर इस वक़्त पर मैंने अपनी मां का एक अलग रूप देखा ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी खूबसूरत और अदाओं वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका एक...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵