नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा‘ 25 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। हालांकि इसके सामने ‘सैयारा’ फिल्म खड़ी थी जिनसे काफी अच्छा कलेक्शन पहले ही कर लिया था। लेकिन सैयारा को टक्कर देते हुए यह फिल्म भी काफी आगे निकल गई और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया और आगे ही करते जा रही है। तो वहीं इसकी खुशी बयां करते हुए इस फिल्म के मार्क्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
फिल्म के कलेक्शन
25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म महावतार नरसिम्हा काफी हिट फिल्म मानी जा रही है। इसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म काफी ट्रेड कर रही है। हर तरफ इसके रील वायरल हो रहे हैं। महावतार नरसिम्हा फिल्म ने नए रिकॉर्ड बनाए और कमाई के साथ ही फिल्म ने द लायन किंग को पछाड़कर भारत में सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म का तमगा भी हासिल कर लिया।
इससे पहले ‘द लायन किंग’ के नाम यह रिकॉर्ड था जिसने भारत में 158 करोड़ के आसपास अपना लाइफटाइम कलेक्शन किया था वहीं महावतार नरसिम्हा ने अब तक 173.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।लेकिन दुनियाभर में महावतार नरसिम्हा ने सोमवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने ऑफिशियली सोशल मीडिया पर 210 करोड़ रुपये का आंकड़ा शेयर किया है। महावतार नरसिम्हा को देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है और इसीलिए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट, जाहिर की खुशी
महावतार नरसिम्हा’ की इस प्रकार सफलता को देखते हुए मार्क्स काफी खुश है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें यह फिल्म बनी हुई है साथ ही लिखा हुआ है 210 करोड़। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, किसने कहा चमत्कार बनाने के लिए बड़े नामों की जरूरत है, महावतार नरसिम्हा खुद भगवान की फिल्म है और इसने सबको गलत साबित कर दिया है। कंटेंट जीता, ऑडियंस जीती और एक इतिहास बन गया’।




