नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह दो बड़ी फिल्मों की कमाई को लेकर काफी चर्चा है। एक तरफ काजोल की नई फिल्म ‘मां‘ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं दूसरी ओर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
काजोल की फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक माइथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है। इस फिल्म कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग फिल्म काफी बोरियत बता रहे है। पहले दिन फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन किया हुआ है।
इस हॉरर ड्रामा मां के साथ काजोल ने बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद कमबैक की है। फिल्म मां ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म कन्नपना को टक्कर दे रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि काजोल की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मां ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो कि केवल सिंगल डिजिट है। इस फिल्म को फैंस से काफी उम्मीद थी, लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक खरा नही उतर पर रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।
वीकेंड हो सकता है खास
काजोल की फिल्म ‘मां’ को जहां हॉरर और इमोशनल ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों का फुल सपोर्ट मिल रहा है, वहीं ‘सितारे जमीन पर’ फैमिली ऑडियंस के बीच लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आने वाले वीकेंड में दोनों फिल्मों की कमाई में और बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। खासकर ‘मां’ के लिए क्योंकि ये नई रिलीज है।
एक्टर का ऑफर नहीं आया काम
एक्टर अजय देवगन ने इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए पूरी ताकक झोक दी थी। बता दें, एक्टर ने इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए फैंस को फिल्म देखने की अपील की और इसके लिए उन्होने एक ऑफर भी दिया जहां उन्होने “2 खरीदें और 1 मुफ़्त पाएं” ऑफर शुरू किया था।




