back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शूटिंग शुरू होने के कारण बहुत अच्छा लग रहा हैं – रीना कपूर

Looking great as shooting begins - Reena Kapoor

मुंबई, 13 जनवरी 2021: दुनिया धीरे-धीरे पहिले जैसे होने की ओर बढ़ रही है। 2021 के साथ, लोगों ने काम के लिए बाहर जाना शुरू कर दिया है और इसमें उन्हें बहुत खुशी मिल रही हैं। रीना कपूर, जो जल्द ही दंगल टीवी के शो ‘रंजू की बेटियां’ मैं नजर आएंगी, उन्होंने यह अनुभव मेहसूस किया।

शो ‘रंजू की बेटियां’ ने गुजरात के राजपीपला मैं एक छोटा सीन शूट किया। लगभग एक साल तक घर में रही रीना ने सेट पर वापस आने का अपना अनुभव बताते हुए कहा, “लगभग एक साल बाद सेट पर वापस आना बहुत अच्छा लग रहा हैं। शूटिंग फिर से शुरू करके मैं बहुत फ्रेश महसूस कर रही हूं। यह इस कारण भी हैं क्योंकि हम सेट छोड़ कर बाहर राजपीपला में शूटिंग कर रहे हैं। मुझे गाँवों में शूटिंग करना बहुत पसंद है क्योंकि यह बहुत प्रामाणिक और वास्तविक लगता है। ”

उन्होंने हमें अपने नए सह-कलाकारों के साथ संबंध बनाने के बारे में भी बताया और कहा, “मैंने रूपल और मोनिका के साथ शूटिंग की, जो मेरी बेटियों की भूमिका निभा रही हैं। वे अपने पात्रों से बहुत समान हैं। इसलिए यह किरदार उनके लिए बहुत स्वाभाविक हैं और वह दिल से कर रहीं हैं। मुझे मुंबई में शूटिंग करने की बहुत तमन्ना हैं। ज्यादातर मेरे रोल के कारण क्योंकि वह इतना मजबूत और शक्तिशाली है। इस किरदार मैं बहुत गहराई, भावना और दर्द है। मैं वास्तव में कुछ इसी तरह के किरदार करना चाहती थी। और मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसा शानदार अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे स्वीकार करेंगे। शो बहुत अलग है और मुझे यकीन है कि वे इस शो को पसंद करेंगे। ”

रीना कपूर के कहने से लगता हैं कि उन्हें अपने कलाकारों के साथ समय बिताने मैं बहुत मज़ा आ रहा हैं और हम बेसब्री से इस ‘माँ-बेटियों के बंधन’ को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

‘रंजू की बेटियां’ रंजन (रीना कपूर) और उनकी 4 बेटियों के बारे में एक पारिवारिक ड्रामा है और यह बहुत जल्द ही दंगल टीवी पर लॉन्च होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

IIFA 2025: Kareena ने दादा Raj Kapoor के सदाबहार गाने पर किया परफॉर्म, Madhuri Dixit ने भी लगाया चार चांद

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में रविवार को आयोजित IIFA 2025 अवार्ड्स को करीना कपूर खान और माधुरी दीक्षित यादगार ने यादगार...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...