नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर अप्रैल के महीने में फायरिंग की गई थी। इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। इन सभी चीजों के लिए लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार ठहराया गया। वहीं, फायरिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी ने एक बड़ा दावा किया है जिससे लॉरेंस बिश्नोई का नाम साफ होता नजर आ रहा है। इस केस से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम जोड़ा जा रहा था, लेकिन शूटर के बड़े दावे के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
बिश्नोई को आदर्श मानता था शूटर
शूटर विक्की गुप्ता ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शूटर ने बताया है कि आखिर उसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग क्यों की। शूटर विक्की गुप्ता का यह दावा है कि इस फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का कोई हाथ नहीं है। वह लॉरेंस बिश्नोई को अपना आदर्श मानता है और उसके उसूलों से प्रेरित हुआ था।
आरोपी की जमानत याचिका
सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में आरोपी विक्की गुप्ता ने जमानत याचिका दायर की थी। शूटर ने यह बताया कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई शामिल नहीं है। वह कर्ज में दबे होने के कारण यह अपराध करने को मजबूर हुआ था। आरोपी ने बताया है कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का कोई हाथ नहीं है।
सलमान खान को डराने का मकसद
एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले विक्की गुप्ता ने बताया है कि वह सलमान खान को डराने के लिए ऐसा कर रहा था। साल 1998 में काले हिरण को मारने का आरोप सलमान खान पर लगा था। इस मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को धमकी भी दी थी माफी मांगने के लिए भी कहा था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





