back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक, कारोबारी की हत्या और पंजाबी सिंगर के घर की ताबड़तोड़ फायरिंग

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से दहशत मचा दी है। गैंग ने पहले कनाडा के कारोबारी की हत्या की और इसके तुरंत बाद पंजाबी सिंगर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता और गैंगवार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाओं में गैंग ने कनाडा के कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की हत्या कर दी। वहीं, इसी घटना के तुरंत बाद गैंग ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर के बाहर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसमें दोनों हमलों की झलक दिखाई गई। इसके बाद बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार की। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लन ने पोस्ट में दावा किया कि कारोबारी दर्शन सिंह की हत्या उनके गैंग ने की क्योंकि वह नशे के बड़े कारोबार में लिप्त था। उन्होंने यह भी लिखा कि जब बिश्नोई गैंग ने पैसे की मांग की और दर्शन सिंह ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसकी हत्या कर दी गई।

303d92a3d0e4606017c3a10e37c8d867-qqq.jpg 1cd7c96204457c46f12c459df4cdbd9e-e.jpg

एक ही दिन में दो अलग-अलग वारदातें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक ही दिन में दो अलग-अलग वारदातें अंजाम दी और सोशल मीडिया के माध्यम से इनकी जिम्मेदारी ली। चन्नी नट्टन के घर के बाहर धड़ाधड़ फायरिंग के बाद जारी पोस्ट में गैंग ने साफ़ किया कि उनका सिंगर चन्नी नट्टन के साथ कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। 

गोल्डी ढिल्लन ने बताया कि निशाना इसलिए बनाया गया क्योंकि नाटकीय रूप से नजदीकी बढ़ाने वाले गायक सरदार खेहरा के साथ उनके संबंध बढ़ रहे थे। पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई है कि जो भी सिंगर भविष्य में सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। साथ ही सरदार खेहरा को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग आतंकवादी संगठन घोषित

कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह फैसला सितंबर 2025 में लिया गया, जब गैंग की ओर से कनाडा में हिंसा, जबरन वसूली और धमकियों का माहौल बनाया जा रहा था। सरकार के इस फैसले का मतलब है कि अब कनाडा में बिश्नोई गैंग को सपोर्ट करना, उसके साथ किसी भी वित्तीय लेनदेन में शामिल होना या किसी प्रकार की मदद करना कानूनन अपराध होगा। इसके अलावा, कनाडा में गैंग की किसी भी संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵