नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल के फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर नई गर्लफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक पोस्ट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस पोस्ट के बाद से यह दावा किया जा रहा है कि अब ललित मोदी और सुष्मिता सेन के बीच ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि अपनी पोस्ट में मोदी ने अपनी नई लाइव पार्टनर का नाम नहीं बताया है।
कैप्शन में लिखा – हम रिलेशनशिप में हैं
ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में नई गर्लफ्रेंड के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी इस नई साथी का नाम नहीं बताया। दोनों की एकसाथ कई फोटोज शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में मोदी ने लिखा कि ’25 साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है। मैं भाग्यशाली रहा। वैसे दो बार भाग्य ने साथ दिया है, क्योंकि ऐसा दो बार हुआ। आप सभी लोगों को हैप्पी वेलेंटाइंस डे।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने वीडियो क्लिप में कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ललित मोदी की यह पोस्ट वायरल हो गई। कुछ यूजर्स ने जहां उन्हें बधाइयां दीं तो कुछ ने सवाल भी पूछे।
पहली पत्नी मीनल की कैंसर से हुई थी मौत
गौरतलब है कि साल 1991 में ललित मोदी ने मीनल मोदी से शादी की थी। बाद में कैंसर की बीमारी के कारण साल 2018 में मीनल की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद ललित मोदी और सुष्मिता सेन के बीच अफेयर की खूब चर्चा रही। सुष्मिता के साथ प्यार में पड़ने की न्यूज खुद ललित मोदी ने शेयर की थी।
सुष्मिता के साथ भी फोटोज शेयर कर किया था रिलेशनशिप का ऐलान
ललित मोदी ने जिस तरह से नई गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है, ठीक ऐसे ही 3 साल पहले 2022 में भी उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ फोटोज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। उन्होंने मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए अपनी फोटोज शेयर किए थे। अब नई गर्लफ्रेंड मिलने के बाद माना जा रहा है कि सुष्मिता सेन के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है।





