नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर के घर हुई लाखों की चोरी, कुक सचिन कुमार चौधरी पर लगाया चोरी का आरोप, कथित तौर पर मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर से उनके कुक ने कैश चुरा लिया। रविवार 13 जुलाई को खबर आने के बाद, कशिश ने एक यूट्यूब वीडियो शेयर किया जिसमें चौंकाने वाली बातें बताई और फूट-फूट कर रोने लगीं। जाने क्या कहा?
मेरा दिमाग एकदम से ब्लैंक हो गया
बता दे, बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर करीब 7 लाख कैश रखे थे और 9 जुलाई को काम के सिलसिले में सिंगापुर जाने से ठीक एक दिन पहले वो कैश अपनी मां के अकाउंट में जमा करने वाली थीं। जब उन्होंने अपना लॉकर चेक किया तो, लिफाफा खाली देखकर वो चौंक गईं। जब उन्हें एहसास हुआ कि कुक अभी-अभी गया है तो उन्होंने जल्दी से उसे लिफ्ट में रोका और वापस आने को कहा। कशिश ने आगे कहा, ‘मैंने उसे कहा- अपना पॉकेट दिखाओ, लेकिन वो मना करने लगा। मैंने बहुत जिद की, फिर मुझे 50,000 उसकी पॉकेट से दिख गए। तब मुझे सब समझ आ गया। इतनी देर में जैसे ही मैं अपना फोन उठाती उसने मुझे दीवार से चिपका दिया और कहा-किसी को फोन मत करना या बताना नहीं। उस पल में मेरा दिमाग एकदम से ब्लैंक हो गया मुझे खुद को बचाना था। तब मैंने यही कहा, मेरे घर से निकल जाओ और मुझे दोबारा अपनी शकल मत दिखाना।’
हताश हो गई थीं कशिश
कशिश ने आगे बताया कि, अपने कुक को घर से जाने के लिए कहने के बाद उन्होंने तुरंत अपने सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करके उसे रोकने के लिए कहा, लेकिन वो भागने में कामयाब रहा। आखिरकार, निराश होकर 20वीं मंजिल से सीढ़ियों से नीचे भागीं कहा- मेरा पेट खराब हो रहा था। रास्ते में ही उल्टी आने का मन कर रहा था। सोच रही थी- आखिर हो क्या रहा है?’ लेकिन मैंने खुद से कहा- भाड़ में जाए, बाद में मर भी सकती हूं इसलिए, अभी, तुम्हें इसे रोकना होगा।’
पुलिस ने कहा- पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं
फिर जाकर कुक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया । लेकिन, पुलिस ने पहले ही कह दिया कि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उनके पैसे वापस मिलेंगे या नहीं। कशिश ने बताया कि उनके माता-पिता को उनके घर में हुई चोरी के बारे में पता नहीं था, वो नही चाहती थी कि, उन्हें टेंशन हो। कशिश ने आगे कहा, मुझे बहुत बड़ा झटका लगा। मानों धोखा मिला हो लेकिन, मुझे शक पहले से हो गया था। पर कोई सबूत नहीं था। उसने मेरा भरोसा तोड़ा और कैसे! मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा फिर भी उसने झूठ बोलकर कहा- मैंने सिर्फ 50,000 चुराए। मैंने रविवार को पैसे गिने थे। मेरे पास अभी भी उन पेमेंट की रसीदें हैं, जो मैंने लिए थे।





