back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भरोसे की कमी ने दी तलाक की दस्तक, 14 साल साथ बिताने के बाद जय भानुशाली और माही विज हो रहे अलग

14 साल की शादी के बाद इस कपल का तलाक होने जा रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कागज़ात पर भी दस्तखतहो चुके हैं, बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक जय भानुशाली और माही विज ने कथित तौर पर अपनी 14 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने कुछ महीने पहले ही तलाक (Divorce) के लिए अर्जी दी थी, और उनके तलाक के कागज़ात पर जुलाई-अगस्त 2025 में हस्ताक्षर होकर अंतिम मुहर लग चुकी है। इस खबर ने उनके फैंस को सकते में डाल दिया है।

अलग होने की वजह और कानूनी प्रक्रिया

दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी, जिसके बाद कपल सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते थे. जय भानुशाली और माही विज इंडस्ट्री के पावर कपल के नाम से मशहूर हैं. वहीं इससे पहले जुलाई-अगस्त में भी दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आई थी. हालांकि कपल ने इस मुद्दे पर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। 

जय भानुशाली और माही विज, जो टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे हैं, अब अपने 14 साल पुराने रिश्ते को समाप्त कर चुके हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने जुलाई-अगस्त 2025 में तलाक की अर्जी दी थी, और अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

रिश्ते में मनमुटाव और भरोसे की कमी के कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। सूत्रों के अनुसार, उनका अलगाव पहले ही हो चुका था, और तलाक की प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में पूरी हो गई थी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन मनमुटाव दूर नहीं हो पाए।रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल के बीच भरोसे (Trust Issues) को लेकर परेशानी शुरू हुई, जो अलगाव की मुख्य वजह बनी।एक सूत्र ने बताया, उनका अलगाव तो बहुत पहले हो चुका था। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और जुलाई-अगस्त में पेपर फाइनल हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अपनी बेटी तारा (जन्म 2019) और गोद लिए हुए दो बच्चों राजवीर और खुशी (2017 में लिया) की कस्टडी पर भी फैसला कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दूरी और हालिया घटनाक्रम

जय और माही, जो पहले साथ में व्लॉगिंग और सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट के लिए जाने जाते थे, उन्होंने जून 2024 के बाद से साथ में तस्वीरें साझा करना बंद कर दिया था।दोनों को आखिरी बार अगस्त में बेटी तारा के जन्मदिन की पार्टी में साथ देखा गया था, लेकिन तस्वीरों और वीडियो में दोनों के बीच एक स्पष्ट दूरी नजर आई थी। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, माही विज दो हफ्ते पहले ही बच्चों के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं, जबकि जय ने हाल ही में केवल अपनी बेटियों के साथ टोक्यो ट्रिप की तस्वीरें साझा की थीं।

तलाक के बाद, तारा, राजवीर और खुशी की कस्टडी पर दोनों के बीच सहमति बन गई है। हालांकि, कस्टडी की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

माही ने पहले ही दिया था सख्त जवाब

जुलाई 2025 में जब तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, तब माही विज ने इस पर कड़ा रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, “अगर ऐसा कुछ है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस भरेंगे?

माही ने समाज के दबाव और तलाक को एक बड़ा मुद्दाबनाने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाया था, और कहा था कि लोग बिना सच्चाई जाने किसी न किसी पर दोष लगाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से जियो और जीने दो का आग्रह किया था।फिलहाल, जय भानुशाली और माही विज दोनों में से किसी ने भी इन तलाक की रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया है।

यह जोड़ी अपने फैंस के बीच एक आदर्श कपल के रूप में जानी जाती थी, लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा झटका हैं। हालांकि, दोनों ने तलाक के बाद भी बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵