back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंचाको बोबन ने दिवंगत मलयालम पटकथा लेखक जॉन पॉल को दी श्रद्धांजलि (लीड-1)

चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मलयालम एक्टर कुंचाको बोबन ने मलयालम पटकथा लेखक जॉन पॉल को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि जॉन पॉल का शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जॉन पॉल 72 वर्ष के थे। इंस्टाग्राम पर कुंचाको बोबन ने दिवंगत पटकथा लेखक को एक भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महान लेखक को अपने चाचा के रूप में प्यार से संबोधित करते हुए, बोबन ने कहा कि उन्होंने आत्मा को छू लेने वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। वह सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे। बोबन ने कहा, ऐसे कई उदाहरण है जब मैं आपके द्वारा दिए गए प्यार को महसूस कर सकता हूं। बोबन आगे कहते है कि लोग उनके प्यार को तब भी महसूस कर सकते थे जब वह उनके आसपास नहीं थे। आपकी आवाज और शब्द बहुत याद आएंगे लेकिन आपने फिल्म इंडस्ट्री और साहित्य के लिए जो किया है, वह तारीफे काबिल है। उन्होंने कहा, नेदुमुदी वेणु चेतन, ललिता चेची और अब, जॉन पॉल अंकल . हाल के दिनों में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को व्यक्तिगत पहलू पर बड़ी क्षति हुई है। आशा है कि आप सभी स्वर्ग में अपनी दोस्ती को फिर से जगाएंगे। जॉन पॉल चामाराम, यथरा, कट्टाथे किलिककूडु और चमयम जैसे प्रसिद्ध कृतियों के लिए जाने जाते है। उन्होंने मंजू वारियर की सी/ओ सायरा बानो और ममूटी की फिल्म गैंगस्टर समेत कई फिल्मों में काम किया। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵